[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Zubeen Garg: असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जुबीन गर्ग की मौत की जांच में दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Zubeen Garg: असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जुबीन गर्ग की मौत की जांच में दोबारा होगा पोस्टमार्टम

0
Zubeen Garg: असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जुबीन गर्ग की मौत की जांच में दोबारा होगा पोस्टमार्टम
Zubeen Garg And Himanta Biswa Sarma

Zubeen Garg: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एक अहम जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मांग पर लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा. यह पोस्टमार्टम मंगलवार को गुवाहाटी के अस्पताल में संपन्न होगा.

जुबीन गर्ग की अचानक मौत ने उनके फैंस और मीडिया में गहरा शोक फैलाया था. हालांकि मौत के कारणों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. लोगों की मांग और जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से असम सरकार ने इस कदम का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार मामले की पूरी निगरानी कर रही है और पोस्टमार्टम निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा.

कैसे हुई जुबीन गर्ग की मौत?

19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया. जुबीन उस समय पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर में थे. महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि डाइविंग के दौरान उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई. तुरंत उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया और रास्ते में सीपीआर (CPR) दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जुबीन गर्ग के इस आकस्मिक निधन से असम और पूरे संगीत जगत में गहरा शोक व्याप्त है. उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके यादगार गानों को याद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Last Wish: जुबीन गर्ग की आखिरी इच्छा जानकर पसीज जाएगा दिल, जानें उन्होंने क्या कहा था

Previous article नियोजित शिक्षकों ने प्रमोशन को लेकर फिर उठायी मांग
Next article अवैध बालू लदे 25 ट्रैक्टर जब्त
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel