[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Hey Balwanth on OTT: पिता का बिजनेस निकला गैरकानूनी, अब कृष्णा करेगा क्या? OTT पर देखें ‘हे बलवंत’ की पूरी कहानी

Hey Balwanth on OTT: पिता का बिजनेस निकला गैरकानूनी, अब कृष्णा करेगा क्या? OTT पर देखें ‘हे बलवंत’ की पूरी कहानी

0
Hey Balwanth on OTT: पिता का बिजनेस निकला गैरकानूनी, अब कृष्णा करेगा क्या? OTT पर देखें ‘हे बलवंत’ की पूरी कहानी
हे बलवंत ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Hey Balwanth OTT Release: फिल्म ‘हे बलवंत’, जिसका पहले नाम ‘हे भगवान’ था, 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी और एक्टिंग को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, खासकर उन लोगों से जो कहानी और किरदारों से जुड़ पाए. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 5.87 करोड़ की कमाई की. अब यह फिल्म OTT पर भी उपलब्ध है. अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया था, तो आइए जानते हैं कि अब आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते हैं और इसकी कहानी क्या है.

हे बलवंत OTT पर कहां देखें?

‘हे बलवंत’ Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म 31 मार्च 2026 को OTT पर रिलीज हुई थी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है और यह तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी उपलब्ध है. IMDb पर इसकी रेटिंग 5.8/10 है.

हे बलवंत की कहानी

फिल्म की कहानी परिवार और सही-गलत के फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है. कृष्णा बलवंत (Suhas) अपने पिता का कारोबार संभालता है, लेकिन उसे पता चलता है कि यह कारोबार असल में गैरकानूनी है. उसने यह सच अपनी प्रेमिका मित्रा (Shivani Nagaram) से छुपा रखा है. अब उसे अपने परिवार और अपनी अंतरात्मा के बीच कठिन फैसला लेना पड़ता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन गोपी अचारा ने किया है, जो पहली बार निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म में सुहास और शिवानी नागरम मुख्य किरदारों में हैं. इससे पहले ये दोनों ‘अंबाजीपेटा मैरिज बैंड’ में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा नेल्लोर सुदर्शन, नरेश और वेनेला किशोर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

फिल्म का नाम क्यों बदला गया?

फिल्म का शुरुआती नाम हे भगवान था. लेकिन सेंसर बोर्ड की वजह से नाम बदलना पड़ा क्योंकि ‘भगवान’ शब्द ईश्वर को दर्शाता है.

हे बलवंत बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस

Image 13
Hey balwanth on ott: पिता का बिजनेस निकला गैरकानूनी, अब कृष्णा करेगा क्या? Ott पर देखें 'हे बलवंत' की पूरी कहानी 3

हे बलवंत ने जहां भारत में ग्रॉस 5.87 करोड़ की कमाई की. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का बिजनेस 8.12 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट

Previous article आसनसोल दक्षिण में कोयला और पहचान की जंग, अग्निमित्रा पॉल बचा पाएंगी अपना किला?
Next article मक्का, गेहूं, आम और लीची की फसलों को हुआ भारी नुकसान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel