[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Hema Committee Report के बीच काम्या पंजाबी ने दिया टीवी इंडस्ट्री पर बड़ा बयान, कहा ‘जो होता है म्यूचुअल कंसेंट से…’

Hema Committee Report के बीच काम्या पंजाबी ने दिया टीवी इंडस्ट्री पर बड़ा बयान, कहा ‘जो होता है म्यूचुअल कंसेंट से…’

0
Hema Committee Report के बीच काम्या पंजाबी ने दिया टीवी इंडस्ट्री पर बड़ा बयान, कहा ‘जो होता है म्यूचुअल कंसेंट से…’

Hema Committee Report के बीच एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का टेलीविजन इंडस्ट्री पर एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस का दावा है कि टेलविजन इंडस्ट्री ‘सुरक्षित’ और ‘साफ-सुथरा’ है.

न्यूज 18 से काम्या ने क्या बात की?

काम्या पंजाबी ने न्यूज 18 के इंटरव्यू में कहा कि “टेलीविजन बहुत साफ-सुथरा रहा है. मुझे नहीं पता कि पहले क्या होता था लेकिन अब यह बहुत साफ है. यहां ऐसी कोई गंदगी नहीं है. यहां लोगों को मजबूर या ब्लैकमेल नहीं किया जाता है. कोई कास्टिंग काउच नहीं है. यदि आप किसी भूमिका में फिट बैठते हैं, आपके पास टैलेंट है, तो आपको शो के लिए चुना जाएगा.”

Also Read: हेमा कमेटी रिपोर्ट पर GOAT डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने जताई चिंता, कहा- सख्त सजा मिलनी चाहिए

“टीवी इंडस्ट्री में शोषण नहीं होता…”

काम्या ने आगे बताया कि टीवी इंडस्ट्री में शोषण नहीं होता है, बल्कि जो होता है, वह आप सहमति से होता है. एक्ट्रेस ने कहा कि, “मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टेलीविजन सबसे सुरक्षित जगह है. यहां यौन शोषण नहीं होता है. जो कुछ भी होता है, क्योंकि आपसी सहमति होती है. कोई भी किसी को भूमिका के वादे में उनके साथ सोने के लिए नहीं कहता है.”

Also Read: Bollywood Latest: हेमा कमेटी रिपोर्ट पर एकता कपूर का बड़ा बयान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नेतृत्व में आएं महिलाएं

“कुछ एक्टर्स वुमेनाइडर हैं…”

काम्या पंजाबी ने यह भी कहा कि कुछ एक्टर्स “कुछ अभिनेता वुमेनाइजर हैं लेकिन अगर आप इसे रोकते हैं, अगर आप इसे बहुत स्पष्ट करते हैं, तो ऐसी चीजें नहीं होती हैं. किसी को भी ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि कोई आपको छूएगा और आपको सहज महसूस कराएगा. अगर आप उनसे कहते हैं, ‘हैलो, मुझे यह पसंद नहीं है,’ तो आपको छुआ नहीं जाएगा. हमने ऐसे एक्टर्स देखे हैं, जो लड़कियों के लिए पागल हो जाते हैं लेकिन कोई किसी को मजबूर नहीं करता है.”

काम्या ने इंडस्ट्री के बारे में कहा कि, “मैं कुछ लोगों को जानती हूं, जो कहते हैं कि उनके साथ ऐसी चीजें हुई हैं. लेकिन फिर, अगर कोई लड़की नहीं चाहती तो ऐसा नहीं होगा. टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता. मैं फिल्मों या ओटीटी के बारे में नहीं जानती.”

Previous article छपरा में बड़ा हादसा, महावीरी जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, 100 से ज्यादा घायल
Next article Bihar News: बांका में सोये अवस्था में युवक की हत्या, खिड़की से गोली मारकर भागा हत्यारा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel