[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment कभी कीर्तन में गाते थे मीका सिंह…आज प्राइवेट आइलैंड के साथ करोड़ों की संपति के मालिक हैं

कभी कीर्तन में गाते थे मीका सिंह…आज प्राइवेट आइलैंड के साथ करोड़ों की संपति के मालिक हैं

0
कभी कीर्तन में गाते थे मीका सिंह…आज प्राइवेट आइलैंड के साथ करोड़ों की संपति के मालिक हैं

Happy Birthday Mika Singh: बॉलीवुड के जाने माने रैपर और सिंगर मीका सिंह का आज, 10 जून 2024 को 47वां जन्मदिन है. उनका जन्म साल 1977 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. मीका सिंह के बचपन का नाम अमरीक सिंह है. मीका सिंह ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी किसी फंक्शन में बज जाए तो महफिल की जान बन जाती हैं.

कीर्तन से की गाने की शुरुआत

बता दें कि अमरीक सिंह उर्फ मीका सिंह ने महज 8 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था. जब वह 12 साल के हुए तो उन्होंने गाने के साथ-साथ तबला और हरमोनियम बजाना भी सिख लिया था. मीका ने अपने गाने की शुरुआत कीर्तन गाने से की थी. उसके बाद मीका का साल 1998 में ‘सावन में लग गई आग’ आउट हुआ था. इस गाने को ऑडियंस ने काफी सराहाया था. लेकिन क्या आपको पता है कि मीका सिंह एक रैपर होने के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्सी किंग भी हैं. अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं कि मीका सिंह को कॉन्ट्रोवर्सी किंग होने का टैग क्यों दिया गया है.

Also Read Happy Birthday Amrita Rao: ‘विवाह’ के रिलीज के बाद अमृता राव के पीछे लगी लड़कों की लाइन, एक ने तो बना डाली पेंटिंग

बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सरेआम किया किस

दरअसल, मीका सिंह साल 2006 में अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे. इस दौरान उनके पार्टी में राखी सावंत भी शामिल हुई थी. जब केक कटिंग हो गई थी, तब उसके बाद कुछ ऐसा हुआ की पार्टी में बवाल मच गया था. दरअसल, मीका सिंह ने सरेआम पार्टी में सबके बीच राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था. जिसके बाद राखी बहुत ज्यादा भड़क गई थी. इस मामले की वीडियो बहुत ज्यादा वायरल भी हुई थी, और साथ ही मीका सिंह पर केस भी फाइल हुआ था. उस साल मीका ने ‘दिल तोड़ के ना जा’ का रीमिक्स और फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स के गानों जैसे कई सुपरहिट गाने भी दिए थे. इसके अलावा मीका सिंह कॉन्सर्ट में डॉक्टर को थप्पड़ मारने से लेकर हिट एंड रन जैसे कई विवादों में रह चुके हैं.

करोड़ों की संपति के मालिक हैं मीका सिंह

मीका सिंह ने अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जैसे आंख मारे, अंखियों से गोली मारे, चिंता ता ता चिता चिता, गो गो गोविंदा, 440 वॉल्ट, सावन में लग गई आग. वह देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी परफॉर्म कर चुके हैं. एक समय में कीर्तन में चंद पैसे कमाने से लेकर आज अपने 1 गाने का 15 लाख चार्ज करने तक, सिंगर ने बहुत अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है. उनके पास अब न ही नाम की कमी है और न ही शौहरत की. बात अगर उनके नेट वर्थ की करें तो वह 13 मिलियन डॉलर यानी 96 करोड़ के मालिक हैं. साथ ही मीका सिंह अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले सिंगर हैं.

मीका सिंह का स्वयंवर

मीका सिंह ने एक रियलिटी शो मीका दी वोट्टी’ के जरिए अपना स्वयंवर रखा था, जिसमें आकांक्षा पूरी विजेता रही. हालांकि, शो के खत्म होने के बाद दोनों के शादी की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन अब तक मीका और आकांक्षा दोनों ने ही इस मामले पर कुछ कमेंट नहीं किया.

Previous article Today News Wrap: मोदी कैबिनेट के मंत्रियों में बिहार से 8, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, भारत से मैच हारा पाकिस्तान, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Next article गया के देहाती इलाकों में भी बनने वाले मकानों के नक्शे हुए महंगे, आवेदन की संख्या में आयी कमी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel