[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Glory OTT Release: बॉक्सिंग की दुनिया में क्राइम का तूफान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ग्लोरी’

Glory OTT Release: बॉक्सिंग की दुनिया में क्राइम का तूफान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ग्लोरी’

0
Glory OTT Release: बॉक्सिंग की दुनिया में क्राइम का तूफान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ग्लोरी’
ग्लोरी ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Glory OTT Release: नेटफ्लिक्स ने अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ की रिलीज डेट आखिरकार अनाउंस कर दी है. यह सीरीज स्पोर्ट्स और क्राइम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है, जिसमें एक्शन, इमोशन और सस्पेंस भरपूर देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आप इस वेब सीरीज को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स और इसकी कहानी क्या है.

‘ग्लोरी’ की OTT रिलीज कब?

नेटफ्लिक्स ने ‘ग्लोरी’ की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा, “त्याग. बलिदान. काश्त. अब असली जंग शुरू. ग्लोरी देखें, 1 मई से, केवल नेटफ्लिक्स पर.”

यानी यह सीरीज 1 मई से Netflix पर स्ट्रीम होगी और दर्शक इसे घर बैठे आसानी से देख सकेंगे.

ग्लोरी की कहानी क्या है?

इस सीरीज की कहानी हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड पर आधारित है. इसमें एक मशहूर बॉक्सिंग खिलाड़ी की रहस्यमय मौत हो जाती है, जो ओलंपिक में भारत का बड़ा नाम बनने वाला था. इस मौत के बाद कहानी बदल जाती है और परिवार के अंदर पुरानी लड़ाइयां, गुस्सा और बदले की भावना सामने आने लगती है.

एक पुराने बॉक्सिंग कोच को अपने दो अलग हुए बेटों के साथ फिर से जुड़ना पड़ता है. लेकिन अब लड़ाई सिर्फ रिंग में नहीं, बल्कि जिंदगी और बदले की भी बन जाती है.

ग्लोरी की स्टार कास्ट

ग्लोरी में मुख्य भूमिका में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा नजर आएंगे. इनके साथ सुविंदर विक्की भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

किसने बनाई सीरीज?

इस सीरीज को करण अंशुमान और कर्मण्य आहूजा ने मिलकर बनाया है. वहीं, इसे प्रोड्यूस निशांत पांडे और आरिफ मीर ने मिलकरकिया है और यह एक हाई-इंटेंसिटी थ्रिलर शो माना जा रहा है.

क्यों देखें ये सीरीज?

अगर आपको स्पोर्ट्स, क्राइम और इमोशनल ड्रामा पसंद है तो ग्लोरी आपके लिए परफेक्ट सीरीज है. इसमें बॉक्सिंग के साथ-साथ परिवार और बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Youth OTT Release Date: टीनएज लव स्टोरी और इमोशंस से भरी ‘यूथ’ ओटीटी रिलीज को तैयार, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Previous article घर से नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी
Next article नारी शक्ति वंदन से महिलाओं को मिलेगी नयी दिशा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel