[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ganga Mai Ki Betiyan: बाजार में बदनाम हुए स्नेहा-सिद्धू, गुस्से में टूटा रिश्ता

Ganga Mai Ki Betiyan: बाजार में बदनाम हुए स्नेहा-सिद्धू, गुस्से में टूटा रिश्ता

0
Ganga Mai Ki Betiyan: बाजार में बदनाम हुए स्नेहा-सिद्धू, गुस्से में टूटा रिश्ता
गंगा माई की बेटियां, फोटो- इंस्टाग्राम

Ganga Mai Ki Betiyan: शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गंगा अपनी बेटियों को बताती है कि बचपन में उसे खो-खो से कितना लगाव था और कैसे शादी के बाद उसे अपने सपनों को छोड़ना पड़ा. वह चाहती है कि सोनी उसका सपना पूरा करे और उसे खुद ट्रेनिंग देने का फैसला करती है. सोनी कहती है कि समय बदल चुका है और खेल के नियम भी अब बदल गए है. सोनी कहती है कि वह नेशनल लेवल पर खेलना चाहती है और उसे लगता है कि गंगा अब नये जमाने के टेक्निक से अनजान है. गंगा ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है.

स्नेहा-सिद्धू के खिलाफ साजिश

उधर मुरली अपने माता-पिता से साहाना से शादी की बात करता है. उसकी मां कौशल्या गुस्से में इस रिश्ते से इनकार कर देती है. मुरली साफ कह देता है कि वह किसी और लड़की से शादी नहीं करेगा. परिवार उसे शहर छोड़ने के लिए इमोशनली ब्लैकमेल करता है, लेकिन मुरली अपने फैसले पर से नहीं हिलता. वहीं, इंदु और काली, दुर्गावती को भड़काने और स्नेहा-सिद्धू को बदनाम करने का प्लान बनाती है. अगले दिन पूरे बाजार में स्नेहा और सिद्धू के पोस्टर लगे नजर आते हैं. ढाबे से लेकर गलियों तक लोग स्नेहा को घूरते हैं.

सिद्धू को थप्पड़ मारेगी स्नेहा

सिद्धू को जब इस साजिश का पता चलता है तो वह गुस्से में कुछ लोगों से भिड़ जाता है. हालांकि स्नेहा इस चीज से काफी टूट गई है और वह गुस्से में सिद्धू को थप्पड़ मारती है. ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अब कैसे स्नेहा और सिद्धू इस बदनामी से बाहर निकलेंगे. क्या गंगा अपनी बेटियों का भरोसा फिर से जीत पाएगी. क्या मुरली का प्यार घरवालों की मंजूरी पा सकेगा. अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Anupama: सच छिपाएगा प्रेम, तो कृति का झूठ आएगा सामने, वीडियो होगा लीक

Previous article बिहार पुलिस में बड़ा प्रमोशन, पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO समेत 4 बने ASP, देखें लिस्ट
Next article 17 लाख तक के टैक्स रिफंड हुए क्रेडिट, ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel