[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Friday Theatre Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट! एक भी फिल्म मिस की तो पछताना पड़ेगा

Friday Theatre Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट! एक भी फिल्म मिस की तो पछताना पड़ेगा

0
Friday Theatre Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट! एक भी फिल्म मिस की तो पछताना पड़ेगा
Friday Theatre Releases

Friday Theatre Releases: हर हफ्ते शुक्रवार को दमदार फिल्मों का मेला लगता है. पिछले हफ्ते जहां एक तरफ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कोर्टरूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हुई. तो वहीं, अब इस हफ्ते भी शुक्रवार के पिटारे से थिएटर्स में बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है. इनमें सलमान खान और आमिर खान की एक री-रिलीज फिल्म भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई नई फिल्म की तलाश में हैं तो आइए आपको फ्राइडे रिलीज की पूरी लिस्ट बताते हैं.

ग्रांउड जीरो (Ground Zero)

पहलगाम आतंकी हमले के बारे पूरा भारत देशभक्ति में लीन हो चूका है. इस बीच आप शुक्रवार को इमरान हाशमी की पेट्रियोटिक मूवी ‘ग्राउंड जीरो’ को दुनियाभर के सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी साल 2003 में आतंकवादी गाजी बाबा के खात्मे के लिए चलाए गए BSF की तरफ से ऑपरेशन पर केंद्रित है.

फुले (Phule)

अनुराग कश्यप की जिस फिल्म को लेकर लम्बे वक्त से विवाद बना हुआ था, वो फाइनली शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित है, जिसमें लीड रोल में राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा हैं.

अंटिल डाउन (Until Dawn)

बॉलीवुड के बाद आप हॉलीवुड की फिल्मों का भी शुक्रवार को लुत्फ उठा सकते हैं. यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्मों में से एक है. फिल्म में एला रॉबिन, पीटर स्ट्रोमेयर, माइया मिचेल और बेलमेट कोमिली जैसे कलाकार अहम भूमिका में शामिल हैं.

अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna)

सलमान खान और आमिर खान की 31 साल पुरानी रोमांटिक-कॉमेडी ‘अंदाज अपना अपना’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो गई है. फिल्म में सलमान और आमिर के साथ रवीना टंडन और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Previous article Air India : विदेश घूमना होगा महंगा! पाकिस्तान के एक फैसले से बढ़ जाएगा विमान का किराया
Next article झारखंड के माननीय मंत्री को पता ही नहीं कि पहलगाम कहां है? घटना के लिए ठहराया हिमाचल सरकार को जिम्मेवार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel