[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Friday South OTT Releases: वीकेंड प्लान रेडी? OTT पर रिलीज हुईं साउथ की ये धमाकेदार फिल्में, जरूर नोट करें नाम

Friday South OTT Releases: वीकेंड प्लान रेडी? OTT पर रिलीज हुईं साउथ की ये धमाकेदार फिल्में, जरूर नोट करें नाम

0
Friday South OTT Releases: वीकेंड प्लान रेडी? OTT पर रिलीज हुईं साउथ की ये धमाकेदार फिल्में, जरूर नोट करें नाम
शुक्रवार साउथ ओटीटी रिलीज 24 अप्रैल, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday South OTT Releases 24 April: शुक्रवार आ गया है और अगर आप घर बैठे कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. आज यानी 24 अप्रैल को साउथ की तीन नई और दमदार फिल्में OTT पर रिलीज हुई हैं. चाहे आपको कॉमेडी पसंद हो, सस्पेंस-थ्रिलर देखना हो या फिर रोमांटिक कहानियां, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ खास मौजूद है. तो चलिए जानते हैं रिलीज हुईं इन फिल्मों के नाम और उनकी कहानियां.

Happy Raj (अमेजन प्राइम वीडियो)

यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. इसमें जी.वी. प्रकाश कुमार और श्री गौरी प्रिया लीड रोल में हैं. कहानी ‘हैप्पी’ नाम के एक लड़के की है जिसकी लाइफ तो अच्छी चल रही है, पर उसके पिता की अजीब हरकतों की वजह से उसे लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे पिता-बेटे का रिश्ता वक्त के साथ बदलता है.

Prathichaya (जियोहॉटस्टार)

अगर आपको सस्पेंस और राजनीति वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए है. यह एक मलयालम फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बड़ी कंपनी केरल के मुख्यमंत्री को फंसा देती है. इसके बाद उनका बेटा जॉन वर्गीस अपने पिता को बेगुनाह साबित करने के लिए खतरनाक दुश्मनों से भिड़ जाता है. यह फिल्म आज से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

Band Melam (जी5)

यह एक बहुत ही प्यारी तेलुगु रोमांटिक कहानी है. यह फिल्म गिरी और राजी नाम के दो बचपन के दोस्तों के बारे में है. किसी गलतफहमी की वजह से वे दोनों बचपन में अलग हो जाते हैं, लेकिन कई सालों बाद किस्मत उन्हें फिर से एक-दूसरे के सामने ले आती है. क्या वे फिर से दोस्त बन पाएंगे? यह जानने के लिए आप जी5 (ZEE5) पर यह फिल्म देख सकते हैं.

तो देर किस बात की? अपनी पसंद की फिल्म चुनें और आज ही देखना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: भयंकर गर्मी से है बचना? घर पर ही जमेगा सिनेमा, देखें शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों-सीरीज की पूरी लिस्ट

Previous article आरपीएफ ने गूंगे युवक को परिजनों से मिलाया
Next article जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel