[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Friday OTT Releases: भूल चूक माफ का ओटीटी से कटा पत्ता, इस शुक्रवार रिलीज होगी ये नई फिल्में और सीरीज, फटाफट देखें लिस्ट

Friday OTT Releases: भूल चूक माफ का ओटीटी से कटा पत्ता, इस शुक्रवार रिलीज होगी ये नई फिल्में और सीरीज, फटाफट देखें लिस्ट

0
Friday OTT Releases: भूल चूक माफ का ओटीटी से कटा पत्ता, इस शुक्रवार रिलीज होगी ये नई फिल्में और सीरीज, फटाफट देखें लिस्ट
Friday OTT Releases

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार कई नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज के लिए तैयार हैं. इसमें डकोटा जॉनसन की चर्चित फिल्म मैडम वेब से लेकर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चुक माफ लिस्ट में शामिल हैं. अगर आप वीकेंड पर घर बैठे मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं, तो पॉपकॉर्न तैयार कीजिए और इन नई रिलीज फिल्मों और सीरीज को एंजॉय करें. ये किस दिन और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Madame Web (Sony LIV)

डकोटा जॉनसन की फिल्म मैडम वेब सोनी लिव पर 16 मई को आएगी. फिल्म में डकोटा के अलावा सेलेस्टे ओ’कॉनर, ताहर रहीम, माइक एप्स, सिडनी स्वीनी, इसाबेला मेरेड जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था, लेकिन इसके डिजिटल डेब्यू से मेकर्स को काफी उम्मीद है.

The Quilters (Netflix)

क्विल्टर्स शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री की कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें एक सिक्योरिटी पर्सन, फोस्टर बच्चों के लिए सुंदर और व्यक्तिगत रजाई डिजाइन करता है.

Dear Hongrang (Netflix)

इसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये टीवी सीरीज किम हांग-सूर्य की ओर से निर्देशित है और इसे किम जिन आह ने लिखी है. इसमें मुख्य एक्टर्स जो बो-आह और ली जे वूक हैं. ये एक दक्षिण कोरियाई मिस्ट्री मेलोड्रामा है.

Bhool Chuk Maaf (Prime Video)

राजकुमार राव और वामिका गिब्बी की फिल्म भूल चुक माफ प्राइम वीडियो पर पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब वह फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी की कहानी वाराणसी के एक छोटे से शहर की है. इसमें एक अजीब टाइम लूप होता है, जिसकी वजह से राजकुमार को एक ही दिन बार-बार जीना पड़ता है.

Hai Junoon (JioHotstar)

इसमें नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडीज, सुमेद मुदगालकर, सिद्धार्थ निगाम, बोमन ईरानी और प्रियांक शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसे अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है और इसका ट्रेलर काफी दिलचस्प है.

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

Previous article PPO in Jobs Placement: IIT और IIM के प्लेसमेंट में क्या होता है पीपीओ? कंपनियां ऐसे करती हैं जाॅब ऑफर
Next article Bihar: थाने में महिला सिपाही को जातिसूचक गाने पर वीडियो बनाना पड़ गया भारी, अब SSP ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel