[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट

Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट

0
Friday OTT Releases: थकान भरे हफ्ते के बाद इस शुक्रवार OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, नोट करें लिस्ट
शुक्रवार OTT रिलीज 17 अप्रैल, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday OTT Releases 17 April: पूरा हफ्ता 9 टू 5 की नौकरी या स्कूल-कॉलेज की भागदौड़ में निकल जाता है और थकान के बाद बस थोड़ा आराम और अच्छा एंटरटेनमेंट चाहिए होता है? तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज का मजेदार कंटेंट आ रहा है.

ऐसे में अब अपनी बोरियत को कहिए टाटा बाय-बाय और तैयार हो जाइए कॉमेडी, क्राइम, ड्रामा और इमोशन से भरी कहानियों का एंजॉय करने के लिए.

Matka King – Amazon Prime Video (17 April)

यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो 1960 के दशक के मुंबई में सेट है. इसमें एक साधारण कपास (कॉटन) व्यापारी कैसे धीरे-धीरे गैरकानूनी जुए की दुनिया में पहुंच जाता है, यह दिखाया गया है. इस सीरीज में पावर, पैसा और लालच की कहानी है. विजय वर्मा इसमें मुख्य भूमिका में हैं. यह शो गंभीर और दमदार कहानी पसंद करने वालों के लिए अच्छा है.

Euphoria Season 3 – JioHotstar (15 April)

‘यूफोरिया’ का नया सीजन और भी ज्यादा इमोशनल और डार्क कहानी लेकर आया है. अब कहानी हाई स्कूल के बाद की जिंदगी दिखाती है. रू (Zendaya) अब मैक्सिको में अपनी जिंदगी की परेशानियों से जूझ रही है. इस सीजन में पहचान, प्यार और नशे जैसी गंभीर समस्याओं को बहुत गहराई से दिखाया गया है.

Assi – ZEE5 (17 April)

‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसमें एक टीचर की कहानी दिखाई गई है जो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. यह फिल्म समाज में होने वाले गलत व्यवहार और इंसाफ की लड़ाई को दिखाती है. इसमें तापसी पन्नू और मनोज पाहवा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

Roommates – Netflix (17 April)

यह फिल्म कॉलेज लाइफ और दोस्तों की कहानी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे युवा अपनी जिंदगी, पढ़ाई और रिश्तों को समझते हैं. यह फिल्म हल्की-फुल्की और इमोशनल दोनों तरह की है, जिसे यंग ऑडियंस आसानी से रिलेट कर सकते हैं.

Alpha Males Season 5 – Netflix (17 April)

यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो अपनी जिंदगी, रिश्तों और परेशानियों से जूझ रहे हैं. इस बार वे एक कम्यून में रहते हैं और अपनी नई जिंदगी को समझने की कोशिश करते हैं. यह शो मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा इमोशनल भी है.

यह भी पढ़ें: 24 Season 3 Release Date हुई कन्फर्म, अनिल कपूर फिर शुरू करेंगे हाई-ऑक्टेन एक्शन

Previous article महिला से बोले सीएम योगी- घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं होगी दिक्कत
Next article फ्रिजी बालों से पाएं छुटकारा, घर पर बनाएं नेचुरल और असरदार कंडीशनर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel