[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Fact Check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

Fact Check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

0
Fact Check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन
धनुष-मृणाल ठाकुर शादी फैक्ट चेक, फोटो- इंस्टाग्राम

Fact Check: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक हलचल मच गई. वजह बना एक ऐसा वीडियो, जिसमें दोनों को शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाया गया. वीडियो इतना असली लग रहा था कि कई फैंस कुछ देर के लिए इसे सच मान बैठे. हालांकि, बाद में साफ हो गया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया था और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.

यहां देखें वायरल फोटो-

वीडियो ने कैसे उड़ाई अफवाह?

दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट @devaimation ने एक AI-जेनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें धनुष और मृणाल ठाकुर को शादी की रस्में निभाते हुए दिखाया गया. वीडियो के साथ दावा किया गया कि दोनों ने 22 जनवरी को चेन्नई में एक प्राइवेट फैमिली सेरेमनी में शादी कर ली है.

पोस्ट में यहां तक कहा गया कि इस शादी में तृषा कृष्णन, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, विजय थलपति, दुलकर सलमान और अजीत कुमार जैसे बड़े सितारे भी मौजूद थे. वीडियो में न कोई ऑफिशियल तस्वीर थी और न ही किसी तरह का बयान, फिर भी लोग कन्फ्यूज हो गए.

डिस्क्लेमर के बावजूद फैंस हुए कन्फ्यूज

हालांकि पोस्ट के आखिर में यह साफ लिखा था कि वीडियो AI से बनाया गया है और सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है, लेकिन कई यूजर्स ने इस डिस्क्लेमर को नजरअंदाज कर दिया.

वीडियो में धनुष सफेद-सुनहरी धोती में और मृणाल लाल साड़ी में दिखीं. दोनों हवन कुंड के सामने बैठे नजर आए, जबकि पीछे इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार खड़े दिखे. पहली नजर में यह वीडियो बिल्कुल असली शादी जैसा लगा.

नेटिजन्स के मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि क्या नए शादीशुदा जोड़े को इसके बारे में पता है? जबकि कई लोग तुरंत समझ गए कि यह फेक वीडियो है. वहीं, कुछ यूजर्स गेस्ट लिस्ट देखकर हैरान रह गए.

Image 275
Fact check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन 5
Image 276
Fact check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन 6
Image 277
Fact check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन 7

पहले भी उड़ चुकी हैं शादी की अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की खबरें सामने आई हों. इससे पहले फरवरी में भी ऐसी अफवाहें फैली थीं, जिन्हें बाद में खारिज कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 January Episode: मायरा ने बदला डांस पार्टनर तो टूटा अभिरा का दिल, इस शख्स को तान्या करेगी जॉब ऑफर

Previous article कीवी खिलाड़ी को हुआ शक, बीच मैदान चेक किया सूर्या का बल्ला, T20 वर्ल्ड कप से पहले लौटी पुरानी लय
Next article अब लग्जरी कारों का सपना होगा सच, BMW और Mercedes पर टैक्स में भारी कटौती की तैयारी !
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel