[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar TMKOC: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें

TMKOC: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें

0
TMKOC: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें
Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 9

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 15 साल पूरे कर लिए है. शो में काम करने वालों कलाकारों की पहचान आज हर घर में हो चुकी है. हालांकि फैंस शो में सबसे ज्यादा दयाबेन यानी दिशा वकानी को मिस करते है. एक्ट्रेस ने साल सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई.

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 10

दिशा वकानी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौटने की बातें सोशल मीडिया पर चल रही है. निर्माता असित मोदी ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, शो के दर्शक अपनी पसंदीदा दयाबेन को शो में वापस देखने का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं. किरदार के लिए चयन करना आसान नहीं है और किसी भी अभिनेत्री के लिए दिशा की भूमिका निभाना एक चुनौती होगी. हमें इस भूमिका के लिए एक शानदार कलाकार की आवश्यकता होगी.”

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 11

असित मोदी ने दयाबेन को लेकर आगे कहा, “मैं जीवन के प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हूं और जैसा कि वे कहते हैं, कुछ भी संभव है. इसलिए, जबकि मुझे उम्मीद है कि दिशा शो में वापसी करेंगी, मैंने इस भूमिका के लिए अभिनेत्रियों का ऑडिशन लेना शुरू कर दिया है. दिशा अपने पारिवारिक जीवन का आनंद ले रही हैं और शो में उनके योगदान के लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.”

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 12

टीवी की कॉमेडी क्वीन बनने से पहले दिशा वकानी ने फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया था. 1997 में, उन्होंने कामसिन: द अनटच्ड नामक फिल्म से अपनी शुरुआत की, जिसे बी-ग्रेड फिल्म के रूप में भी लेबल किया गया था. फिल्म के लिए उन्होंने कई इंटीमेट सीन शूट किए. तारक मेहता शो करने से पहले उन्होंने कई टीवी शो में छोटे रोल किए थे.

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 13

उन्हें प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा स्टारर लव स्टोरी 2050 में एक छोटा किरदार निभाते हुए भी देखा गया था. उन्होंने देवदास और जोधा अकबर में भी काम किया है. उन्होंने एकता कपूर द्वारा निर्मित एक मल्टी-स्टारर फिल्म में भी काम किया, जिसका नाम सी कंपनी था.

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 14

तारक मेहता शो में उनकी जोड़ी जेठालाल के साथ काफी जमती है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा को शो में प्रति एपिसोड 1.50 लाख रुपये मिलते थे. कई अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ है.

Undefined
Tmkoc: शो में वापसी करेंगी दयाबेन! सामने आया ये अपडेट, जानिए दिशा वकानी से जुड़ी ये बातें 15

2015 में दिशा वकानी ने मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की. अपनी शादी के दो साल बाद जोड़े ने 2017 में एक बच्ची का स्वागत किया. उनका एक भाई भी है. मयूर वकानी, जिन्होंने दया के ऑन-स्क्रीन भाई सुंदरलाल का किरदार निभाया है, असल जिंदगी में भी उनके भाई हैं.

Previous article BBAU: बीएससी-एमएससी एग्रीकल्चर का रिजल्ट अब तक नहीं हुआ घोषित, 4 महीने से यूनिवर्सिटी का चक्कर काट रहे छात्र
Next article Bade Achhe Lagte Hain 3: राम-प्रिया की जोड़ी का होगा एंड! ऑफ एयर होने जा रहा शो! इस दिन आएगा लास्ट एपिसोड
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel