[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Elvish Yadav: मारपीट करके बुरे फंसे एल्विश यादव, गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Elvish Yadav: मारपीट करके बुरे फंसे एल्विश यादव, गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

0
Elvish Yadav: मारपीट करके बुरे फंसे एल्विश यादव, गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
Elvish Yadav

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहज मारपीट है. जी हां…एल्विश पर शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर 53 में एक अन्य यूट्यूबर पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा है और यूट्यूबर की पिटाई मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. अब देखना है कि मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

शिकायतकर्ता सागर ठाकुर कौन है जानें

इस बीच यूट्यूबर एल्विश यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ‘कंटेंट क्रिएटर’ ने उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी. इधर, दिल्ली के रहने वाले शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने दावा किया कि यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. ठाकुर की बात करें तो वह एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ हैं. उनके यूट्यूब पर 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं. उनके चाहने वाले घटना के बाद एलिश यादव के खिलाफ पर लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Viral Video: एल्विश यादव पर लगा मारपीट का आरोप, यूट्यूबर मैक्सटर्न ने कही ये बात

किन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है मामला

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एल्विश यादव को कथित तौर पर मारपीट करते देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि, सागर ठाकुर की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम को सेक्टर-53 थाने में यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (बलवा), धारा 149 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होना), धारा 323 (चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज करने का काम किया गया है.

Previous article पलामू लोकसभा में राजघराने से लेकर पिछड़े तबके, टॉप पुलिस अफसर व शीर्ष माओवादी तक बने हैं सांसद
Next article लोकसभा चुनाव: अति नक्सल प्रभावित आठ जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना होगा चुनौती
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel