[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment एल्विश यादव ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, ईमानदारी और कमिटमेंट को बताया जरूरी

एल्विश यादव ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, ईमानदारी और कमिटमेंट को बताया जरूरी

0
एल्विश यादव ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, ईमानदारी और कमिटमेंट को बताया जरूरी
Elvish Yadav On Dating Rumours

Elvish Yadav On Dating Rumours: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी किसी एक्ट्रेस के साथ लिंकअप की खबरें, तो कभी डेटिंग को लेकर चर्चाएं, फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि आखिर एल्विश किसे डेट कर रहे हैं. अब खुद एल्विश ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की है और साफ किया है कि वह सिर्फ टाइमपास के लिए डेट नहीं करते, बल्कि शादी की नीयत से रिश्ते में आते हैं.

रिश्तों को लेकर एल्विश का साफ नजरिया

Free Press Journal को दिए इंटरव्यू के दौरान एल्विश ने कहा कि उनका नजरिया रिश्तों को लेकर काफी गंभीर है. उन्होंने कहा, “मैं जिस तरह का इंसान हूं, अगर मुझे कोई पसंद आता है तो मैं उसके साथ चार दिन घूमकर छोड़ देने वाला नहीं हूं. मैं हमेशा यह सोचकर आगे बढ़ता हूं कि यह रिश्ता शादी तक जाए.” एल्विश ने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि कई बार तो वह अपने मन में ही उस लड़की से शादी कर लेते हैं, जिसे वह पसंद करते हैं.

लिंकअप की खबरों पर दिया जवाब

लिंकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एल्विश ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता. उन्होंने कहा कि अगर वह किसी के साथ गाना शूट करते हैं या प्रमोशनल वीडियो करते हैं, तो लोग तुरंत उनका नाम जोड़ देते हैं. “मुझे खुद नहीं पता कि कितनी बार मेरा नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है,” उन्होंने कहा.

सोशल मीडिया और असल जिंदगी में जमीन-आसमान का फर्क

एल्विश ने यह भी माना कि इन अफवाहों का असर उनके रिश्ते पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनकी पार्टनर को ऑनलाइन खबरें देखकर बुरा लग सकता है, लेकिन दोनों के बीच इतना भरोसा है कि वह इन बातों को समझती हैं. “सोशल मीडिया और असल जिंदगी में जमीन-आसमान का फर्क है,” एल्विश ने जोड़ा.

ईमानदारी और कमिटमेंट को बताया सबसे जरूरी

रिश्तों में ईमानदारी को सबसे जरूरी बताते हुए एल्विश ने कहा कि वह हमेशा सीरियस कमिटमेंट में विश्वास रखते हैं. उनकी यह साफगोई फैंस को काफी पसंद आ रही है और कई लोग उन्हें ‘ग्रीन फ्लैग’ कहकर सराह रहे हैं. अब फैंस को इंतजार है कि कब उनका यह रिश्ता शादी तक पहुंचे और एल्विश सच में दूल्हा बनते नजर आएं.

यह भी पढ़ें: जेल से निकलते ही भावुक हुए राजपाल यादव, कहा- हर आरोप का जवाब देने को तैयार हूं

Previous article शराब बेचने से मना करने पर मारपीट, चार लोग जख्मी
Next article प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ दी विदाई
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel