[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar एकता कपूर ने किया कंफर्म- जल्द खत्म हो रहा है ‘नागिन 4’, अगले सीजन को लेकर किया ये एलान

एकता कपूर ने किया कंफर्म- जल्द खत्म हो रहा है ‘नागिन 4’, अगले सीजन को लेकर किया ये एलान

0
एकता कपूर ने किया कंफर्म- जल्द खत्म हो रहा है ‘नागिन 4’, अगले सीजन को लेकर किया ये एलान

पिछले कुछ दिनों से एकता कपूर (Ekta kapoor) के सीरियल नागिन 4 (Naagin 4) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि शो बंद होने वाला है. अब इस शो को लेकर प्रोड्यूसर एकता ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. एकता ने कंफर्म कर दिया है कि ‘नागिन 4’ जल्द ही खत्म होने वाला है. उन्होंने ये भी कहा कि इस शो के तुरन्त बाद ‘नागिन 5’ पर काम पर शुरू किया जाएगा.

Also Read: रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीन

एकता ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. एकता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या तुम मेरे नागिनटाइन बनोगे. एकता ने वीडियो में कहा, “मुझसे ‘नागिन 4’ के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबसे सामने इस विषय को स्पष्ट कर दूं. ‘नागिन 4’ का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता. तो, हम ‘नागिन 4’ को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही ‘नागिन 5’ पर काम शुरू करने वाली हूं.”

View this post on Instagram

The update on nagin4/5! @muktadhond @balajitelefilmslimited @anitahassanandani @tanusridgupta @niasharma90 @jasminbhasin2806 @chloejferns @colorstv @jha.mrinal! As for @imrashamidesai ths will b treated as a special appearance! She was faaab in d two eps

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on

एकता ने वीडियो में आगे कहा, नागिन के चौथे सीजन पर मै फोकस नहीं कर पाई थी, लेकिन अब अगले सीन में हम अच्छा करेंगे और सभी को पसंद आएगा.’ मैं यह दावे के साथ कह सकती हूं कि यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा और इसे पसंद भी किया जाएगा. एक्टर्स की परफार्मेंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निया शर्मा, अनीता और विजेंद्र जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और जल्द ही अब मैं इन लोगों के साथ कुछ नया लेकर आ रही हूं. साथ ही उन्होंने रश्मि देसाई को भी धन्यवाद दिया. रश्मि ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागिन 4 के लिए शूटिंग शुरू की थी. एकता ने रश्मि के लिए कहा कि इसे एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर रखा जाएगा. दो एपिसोड्स में उनका काम जबरदस्त रहा.’

Posted By: Divya Keshri

Previous article विदेशी स्प्रे से लगेगा टिड्डी दलों पर लगाम, ब्रिटेन से आ रहे हैं कीटनाशक छिड़काव यंत्र, हेलिकॉप्टर से होगा छिड़काव
Next article कोरोना संकट कायम है, तो क्या Lockdown 5.0 भी होगा? जानिए इसके तीन कारण
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel