[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi OTT Release: बेटे के प्यार के लिए पिता को करनी पड़ी दूसरी शादी, अब JioHotstar पर देखें पूरी कहानी

Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi OTT Release: बेटे के प्यार के लिए पिता को करनी पड़ी दूसरी शादी, अब JioHotstar पर देखें पूरी कहानी

0
Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi OTT Release: बेटे के प्यार के लिए पिता को करनी पड़ी दूसरी शादी, अब JioHotstar पर देखें पूरी कहानी
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi OTT Release: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म 23 मार्च 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. छोटे शहर की इस मजेदार और इमोशनल कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटे की शादी के लिए उसके पिता को खुद दूसरी शादी करनी पड़ती है. आइए पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Image 256
Durlabh prasad ki dusri shadi ott release: बेटे के प्यार के लिए पिता को करनी पड़ी दूसरी शादी, अब jiohotstar पर देखें पूरी कहानी 3

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी वाराणसी में रहने वाले दुर्लभ प्रसाद की है, जो एक विधुर हैं और छोटी सी नाई की दुकान चलाते हैं. वह अपने बेटे मुरली के साथ सादा जीवन जीते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है जब मुरली को महक से प्यार हो जाता है. लेकिन महक के पिता एक शर्त रखते हैं कि वह अपनी बेटी की शादी ऐसे घर में नहीं करेंगे, जहां कोई महिला न हो. ऐसे में मुरली के सामने एक ही रास्ता बचता है, अपने पिता की दूसरी शादी करवाना.

इसके बाद शुरू होता है एक मजेदार और इमोशनल सफर, जहां मुरली अपने पिता के लिए दुल्हन ढूंढता है. इसी दौरान दुर्लभ की पुरानी प्रेमिका बबीता की एंट्री होती है, जिससे कहानी और दिलचस्प हो जाती है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में संजय मिश्रा ने दुर्लभ प्रसाद का किरदार निभाया है और उनका अभिनय काफी शानदार है. इसके अलावा महिमा चौधरी, व्योम यादव और पलक लालवानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

फिल्म की खास बातें

यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि समाज में बुढ़ापे में शादी को लेकर सोच पर भी सवाल उठाती है. साथ ही, वाराणसी की गलियों और घाटों को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो फिल्म को और भी असली बनाता है.

थिएटर्स में कैसा रहा रिस्पॉन्स?

थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. जहां कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हुई, वहीं कुछ लोगों को फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा धीमा लगा.

कुल मिलाकर, यह वन टाइम वॉच मूवी जरूर है.

यह भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hai – Fun on the Run OTT Release: विभूति-तिवारी जी की रोड ट्रिप कॉमेडी अब OTT डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां देखें

Previous article सूर्यगढ़ा में 47 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Next article किसान की बेटी आस्था प्रियदर्शी ने इंटर आर्ट्स में जिले में पाया प्रथम स्थान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel