[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

0
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 Worldwide: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशों तक फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गई है.

8वें दिन भी बरकरार रही फिल्म की पकड़

21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की थी. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और मोहनलाल की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी.

Image 413
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई 3

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन करीब 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 81.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी छाया ‘दृश्यम 3’ का जादू

दृश्यम 3’ को इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त सफलता मिल रही है. खास बात यह है कि विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन घरेलू बाजार से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. आठवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

इसके साथ ही फिल्म की विदेशी कमाई 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 197.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

मलयालम सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल

मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने कई बड़ी मलयालम फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. फिल्म ने टोविनो थॉमस की ‘2018’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है. अब ‘दृश्यम 3’ मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच चुकी है.

दर्शकों को पसंद आ रही सस्पेंस से भरी कहानी

फिल्म में मोहनलाल की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कहानी का सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है. यही वजह है कि रिलीज के आठ दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: ईद पर सलमान खान का बड़ा तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ हुआ रिलीज

Previous article यूपी के हमीरपुर में तेज तूफान, गिरा निर्माणाधीन पुल, 6 की मौत, कई मलबे में दबे
Next article Bettiah Mandi Bhav: सरसों तेल और मसालों के भाव स्थिर, मीना बाजार और बाजार समिति की नई लिस्ट जारी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel