[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment वीकेंड पर फिर चमकी ‘दृश्यम 3’, 17वें दिन कमाई में आया उछाल

वीकेंड पर फिर चमकी ‘दृश्यम 3’, 17वें दिन कमाई में आया उछाल

0
वीकेंड पर फिर चमकी ‘दृश्यम 3’, 17वें दिन कमाई में आया उछाल
दृश्यम 3 कलेक्शन, फोटो X

Drishyam 3 Collection: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है. खास बात यह है कि वीकेंड का फायदा मिलते ही फिल्म की कमाई में एक बार फिर शानदार उछाल देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर, फिल्म के डायरेक्टर जीथु जोसेफ ने जॉर्ज कुट्टी के किरदार को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

17वें दिन इतना हुआ कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने अपने 17वें दिन भारत में 1.30 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है. फिल्म ने यह पूरा कलेक्शन कुल 761 शोज से कमाया है. इस नए आंकड़े के साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 104.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 121.52 करोड़ रुपये हो चुका है.

Image 215
वीकेंड पर फिर चमकी 'दृश्यम 3', 17वें दिन कमाई में आया उछाल 3

दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई

फिल्म ने अपने 17वें दिन विदेशों से 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 111.35 करोड़ पर पहुंच गया है. अब अगर भारत और विदेश दोनों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 232.87 करोड़ हो चुका है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 81.95 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने अपनी कुल कमाई में 20.68 करोड़ रुपये और जोड़े थे.

जॉर्ज कुट्टी के किरदार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

डायरेक्टर जीथु जोसेफ ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के साथ बातचीत में जॉर्ज कुट्टी के मशहूर किरदार के बारे में बात की है. फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि इस आइकॉनिक किरदार की कई बातें उनके पिता से प्रभावित थीं. जीथु जोसेफ के अनुसार, उनके पिता पहले एक किसान के रूप में काम करते थे और बाद में वह एक विधायक बने. ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि उनके पिता का स्वभाव बेहद सीधा-साधा था और वह एक ऐसे इंसान थे जो अपने आस-पास के लोगों से बहुत आसानी से जुड़ जाते थे.

यह भी पढ़ें: 23वें दिन फिर गरजी ‘करुप्पु’, इतने करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel