[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

0
रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. अब रिलीज के छठे दिन फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

Image 380
रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई 3

वीकडेज में भी कायम है फिल्म का दबदबा

जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार कमाई की. खास बात यह है कि वर्किंग डेज शुरू होने के बाद भी ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी.

फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इसकी कमाई 11.05 करोड़ रही, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये जुटाए. चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन इसका कलेक्शन 7.70 करोड़ रुपये रहा. वहीं Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने करीब 6.45 करोड़ रुपये की कमाई की है.

इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 68.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

दृश्यम 3’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को ओवरसीज मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, छह दिनों में फिल्म ने विदेशों में करीब 84.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 164 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इसी कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने मलयालम फिल्म ‘आडुजीविथम: द गोट लाइफ’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

स्टारकास्ट और कहानी को मिल रहा प्यार

फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ Meena, Ansiba Hassan और Esther Anil भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं. सस्पेंस और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra का पद्म विभूषण लेते ही इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनका हाथ मेरे साथ था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel