[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम

Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम

0
Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम

Dipika Kakar Birthday: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. दीपिका कक्कड़ कलर्स चैनल के टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर का किरदार निभा चुकी हैं. उनके फैंस उन्हें दीपिका से ज्यादा सिमर के नाम से जानते हैं. कलर्स के इस सीरियल ने उन्हें इतनी पहचान दी कि आज भी घर-घर में मम्मी और चाची अपनी सिमर को देखने के लिए उत्सुक हो जाती हैं. ऐसे में आज उनके बर्थडे स्पेशल में हम आपकी सिमर के बारे में कई बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जायेंगे.

ससुराल सिमर का से पहले इन सीरियल्स में किया काम

दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग से पहले एयर होस्टेस की नौकरी की थी. हालांकि, एक्ट्रेस की तबियत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी. इसके बाद वह मुंबई आ गई और वहां उन्होंने साल 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से अपना टीवी डेब्यू किया. इस सीरियल में उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने सीरियल  ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में काम किया. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से मिली. इस सीरियल में उनके को-स्टार उनके शोएब इब्राहिम थे, जो रियल लाइफ में भी उनके पति हैं.

पहली शादी भी लव मैरिज थी

दीपिका कक्कड़ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस वक्त एक्ट्रेस ने अपना टीवी डेब्यू किया था, उस वक्त वह पहले से ही शादीशुदा थीं. उनकी शादी पायलट रौनक सैमसन से हुई थी. यह पहली शादी उनकी लव मैरिज हुई थी. हालांकि, बाद में किन्हीं कारणों से उनकी यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया. उस बीच दीपका ससुराल सिमर का में काम कर रही थीं. इस सीरियल में वह शोएब इब्राहिम के साथ काम कर रही थीं. सीरियल में वह सिमर के पति प्रेम का किरदार निभा रहे थे.

Also Read 1 साल के बेटे संग दीपिका कक्कड़ ने की खूब मस्ती, फैंस बोले- इतना बड़ा हो गया

Also Read अमिताभ बच्चन-रेखा की लवस्टोरी को टीवी पर दिखा सकते हैं दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, जानें डिटेल्स

दीपिका कक्कड़ का परिवार

दीपिका कक्कड़ के तलाक के बाद शोएब ने उनका एक दोस्त के रूप में बहुत साथ दिया और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद शोएब ने साल 2017 में उन्हें स्टार प्लस के रिएलिटी शो नच बलिए में प्रपोज किया और साल 2018 में दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कर लिया. निकाह के बाद दीपका ने इस्लाम धर्म कबूल लिया था और अपना नाम दीपका से फैजा रख लिया था. हालांकि, वह अपने इस मुस्लिम नाम को बहुत प्राइवेट रखती हैं और उनके फैंस भी उन्हें दीपिका और सिमर के नाम से ही पहचानते हैं. दीपिका ने पिछले साल अपने बेबी बॉय रूहान का वेलकम किया था. आखरी बार एक्ट्रेस टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ में नजर आई थीं. इन दिनों एक्ट्रेस एक हाउसवाइफ बनकर अपने पर्सनल लाइफ और बच्चे पर ध्यान दे रही हैं.

Entertainment Trending Videos

Previous article पटना में श्रीकृष्ण महोत्सव: गांधी मैदान में पहली बार होगा इसका आयोजन, जानें क्या है इसमें खास..
Next article Sushma Swaraj Death Anniversary: सांसद में कुछ इस रूप में आज भी नजर आ जाती हैं सुषमा स्वराज, देखें VIDEO
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel