[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Devara Box Office: क्या 300 करोड़ पूरे होने से पहले दम तोड़ देगी फिल्म की कलेक्शन, 19 दिन में हुई टोटल कितनी कमाई

Devara Box Office: क्या 300 करोड़ पूरे होने से पहले दम तोड़ देगी फिल्म की कलेक्शन, 19 दिन में हुई टोटल कितनी कमाई

0
Devara Box Office: क्या 300 करोड़ पूरे होने से पहले दम तोड़ देगी फिल्म की कलेक्शन, 19 दिन में हुई टोटल कितनी कमाई
Devara

19 दिन में Devara की कमाई पहुंची 277 करोड़


Devara Box Office: जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर सफर फिलहाल उतना स्मूद नहीं लग रहा है जितना शुरू में था. 19वें दिन तक फिल्म ने कुल 277.22 करोड़ की कमाई की है, जो एक बड़ी संख्या है, लेकिन अब फिल्म की डेली कलेक्शन काफी धीमी हो गई है. नवरात्रि के दौरान कलेक्शन में तेजी आई थी, लेकिन अब यह 10-12 लाख प्रतिदिन तक गिर चुकी है, जिससे फिल्म के 300 करोड़ क्लब में शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं.

क्या फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?


फिल्म को 300 करोड़ का माइलस्टोन छूने के लिए अभी लगभग 23 करोड़ की कमाई और करनी होगी. हालांकि, मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए यह मुमकिन तभी है जब कलेक्शन में तेजी आए. अगर फिल्म यह माइलस्टोन छू पाती है, तो यह 2024 में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी टॉलीवुड फिल्म होगी. इससे पहले प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 AD इस माइलस्टोन को पार कर चुकी है.

Devara Box Office
Devara part 1

देवरा की औटीटी रिलीज की अटकलें


इस बीच, जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा की औटीटी रिलीज को लेकर भी अटकलें तेज हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो फिल्म के पास थिएटर में ज्यादा दिन नहीं बचेंगे और उसे अपनी कमाई बढ़ाने के लिए समय कम होगा. फिल्म को औटीटी रिलीज से पहले 300 करोड़ के माइलस्टोन को हासिल करना पड़ेगा.

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम


जूनियर एनटीआर के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

Also read:Devara Movie Review: आखिर कितना दम है लाल समंदर की लहरों में,  टिकट बुक करने से पहले जानिए देखने की वजह

Also read:Devara: Part 1: जूनियर एनटीआर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शब्दों को अपने दिल में…

Also read:Devara Hit or Flop: सिर्फ 7 दिन में ही फिल्म हीट, जानिए अब तक हुआ कितना प्रॉफिट 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel