[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सपना चौधरी ने भगवान से मांगी माफी, बोली- तू नाराज तो है…

सपना चौधरी ने भगवान से मांगी माफी, बोली- तू नाराज तो है…

0
सपना चौधरी ने भगवान से मांगी माफी, बोली- तू नाराज तो है…

Sapna Choudhary viral instagram post: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बेहतरीन डांसर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र के लोग शामिल है. हाल ही में सपना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़कर लोगों की आंखें नम हो गई.

दरअसल, सपना ने साईं बाबा के मंदिर की तसवीर शेयर की है. इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता. सजा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता. आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता. माफ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह. सब कहते हैं, तेरी मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता.’

View this post on Instagram

तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान.. नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता.. सज़ा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की.. नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता.. आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला.. रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता.. माफ़ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह.. सब कहते हैं, तेरी मर्ज़ी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता!!! 🌹🌹🙏🙏

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

इससे पहले सपना ने जनता कर्फ्यू के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में सपना रोती हुई नजर आई थीं. सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो को सपना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन लिखा था-‘बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है. गर्व है हमें एकता और अखंडता पर.’

वहीं, अभी कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं कि सपना ने सगाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना ने हरियाणा के सिंगर और एक्टर वीर साहू से शादी कर ली. हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने कहा था, ‘वीर साफ दिल के इंसान हैं. हम दोनों पहली बार 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी. जब मैंने पहली बार वीर को देखा था तो मुझे लगा था कि वह बहुत खडूस हैं. फिर हम दूसरे अवॉर्ड शो में मिले. हालांकि उस वक्त भीड़ ज्यादा होने की वजह से हमारी बातचीत नहीं हो पाई थी.’

सपना ने बताया था, ‘ इसके बाद जब हम तीसरी बार मिले तो हमारी थोड़ी बातचीत हुई. मैंने सोचा कि हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं तो हम दोनों को बात करनी चाहिए. इसके बाद हम बात करने लगे और एक दूसरे को समझने भी लगे.’

Previous article दिल्ली नहीं रहेगी तो अपना झूठ कहां बेचोगे? गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला
Next article ओलंपिक 2021 का आयोजन कब होगा? ओलंपिक आयोजक कर रहे हैं विचार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel