[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Coolie में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह बहुत बुरा है

Coolie में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह बहुत बुरा है

0
Coolie में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह बहुत बुरा है
Nagarjuna on negative role in Coolie

Coolie: रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. लोकेश कनगराज निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन पहली बार खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. हाल ही में नागार्जुन, अनिरुद्ध रविचंदर और श्रुति हासन के साथ, फिल्म के हिंदी एल्बम लॉन्च के लिए स्पॉटिफाई की ओर सर मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने को लेकर बात की.

उन्होंने बताया कि किस तरह वह पॉजिटिव किरदार निभाकर ऊब चुके हैं और कैसे डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने उन्हें इस किरदार के लिए मनाने को कई छकर काटे.

नागार्जुन ने क्यों चुना खलनायक का किरदार?

कार्यक्रम के दौरान नागार्जुन ने अपनी भूमिका को लेकर कहा, “मैं हमेशा एक अच्छे किरदार निभा रहा था, जो थोड़ा उबाऊ होने लगा था. इसलिए मैंने सोचा, चलो खलनायक की भूमिका निभाते हैं. यह एक तरह की आजादी थी, लेकिन इसके लिए लोकेश को काफी मेहनत करनी पड़ी. हमें सात-आठ मीटिंग करनी पड़ीं, तब जाकर मैंने हां की. मैं अपने नाती-पोतों को इस रोल के बारे में बिल्कुल नहीं बताना चाहता क्योंकि यह बहुत बुरा है.”

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

रजनीकांत की ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. साथ ही रिलीज हुई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ की कमाई को भी कुली ने बखूबी पछाड़ दिया है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 12 बजे तक फिल्म ने 20.84 करोड़ कमा लिए हैं.

कुली के बारे में

कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और निर्माण सन पिक्चर्स (कलानिधि मारन) ने किया है. फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज और चंद्रू अनबझगन ने लिखी है. इस फिल्म में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान (कैमियो) भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी सबकी नजरें, जानें ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर हिट या फुस्स?

Previous article Anupama Twist: अनु को कभी माफ नहीं करेगी उसकी बेटी, राही को देनी होगी अग्नि परीक्षा, फूट-फूटकर रोई
Next article Home Ministry: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर 1090 जांबाजों को गैलेंट्री और सेवा पदक के लिए चुना गया 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel