[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Coolie Box Office Records: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास, मोहनलाल-अजित कुमार की ब्लॉकबस्टर्स को दी पटखनी

Coolie Box Office Records: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास, मोहनलाल-अजित कुमार की ब्लॉकबस्टर्स को दी पटखनी

0
Coolie Box Office Records: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ ने दुनियाभर में रचा इतिहास, मोहनलाल-अजित कुमार की ब्लॉकबस्टर्स को दी पटखनी
Coolie Box Office Collection Day 6

Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. लोकेश नगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 325 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. इसके साथ ही यह तमिल सिनेमा की सबसे तेज 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए बताते हैं इसने अब किस फिल्म को पछाड़ दिया है.

कुली के वर्ल्डवाइड तीन दिनों का कलेक्शन

14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस बिग बजट फिल्म (375-400 करोड़) ने भारत में तीन दिनों में 158.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसका डे वाइज कलेक्शन कुछ इस तरह रहा-

  • कुली डे 1 (गुरुवार): ₹65 करोड़
  • कुली डे 2 (शुक्रवार): ₹54.75 करोड़
  • कुली डे 3 (शनिवार): ₹38.60 करोड़

शनिवार को जन्माष्टमी की छुट्टी के बावजूद कमाई में गिरावट (-29.50%) दर्ज की गई. तीसरे दिन फिल्म ने तमिल में ₹25 करोड़, तेलुगू में ₹9 करोड़, हिंदी में ₹4.35 करोड़ और कन्नड़ में ₹0.25 करोड़ का बिजनेस किया.

कुली वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

‘कुली’ ने न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने 3 दिनों में ₹325 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाए. इसने अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ (₹180 करोड़) और मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘एल2: एम्पुरान’ (₹265 करोड़) की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

वॉर 2 vs कुली बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ की सीधी टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर ‘वॉर 2’ से है. कुली ने शनिवार को 38.60 करोड़ कमाए, जबकि ‘वॉर 2’ का कलेक्शन 33.25 करोड़ रहा. इसमें हिंदी भाषा से ₹26 करोड़, तमिल ₹0.25 करोड़, तेलुगू ₹7 करोड़ शामिल है.

‘वॉर 2’ का तीन दिन का कुल नेट कलेक्शन 142.60 करोड़ है, लेकिन तीसरे दिन रजनीकांत की ‘कुली’ ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है. अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि फिल्म वीकेंड तक कितना कमा लेती है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Lifetime Collection: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ बनी बड़ी ब्लॉकबस्टर, बजट 60 करोड़, जानें कितने करोड़ पर लगाया ब्रेक?

Previous article Viral Video: दिल तो बच्चा है जी… JCB पर रस्सी बांधकर बुजुर्ग आदमी झूलने लगा झूला, देखें वीडियो
Next article Voter Adhikar Yatra: एक व्यक्ति, एक वोट या एक परिवार, एक राज? बीजेपी ने साधा कांग्रेस-RJD पर निशाना, अभियान को बताया- ‘संविधान बदनाम यात्रा’
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel