[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस पर गूंजी इन 7 फिल्मों की दहाड़, बनीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग, लिस्ट में ऋषभ शेट्टी- विक्की कौशल सहित इन स्टार्स की मूवीज शामिल

Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस पर गूंजी इन 7 फिल्मों की दहाड़, बनीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग, लिस्ट में ऋषभ शेट्टी- विक्की कौशल सहित इन स्टार्स की मूवीज शामिल

0
Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस पर गूंजी इन 7 फिल्मों की दहाड़, बनीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग, लिस्ट में ऋषभ शेट्टी- विक्की कौशल सहित इन स्टार्स की मूवीज शामिल
हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म 2025 की, फोटो- इंस्टाग्राम

Year Ender 2025: साल 2025 के खत्म होने में ज्यादा दिन नहीं रहे. इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. जबकि कुछ अच्छी फिल्में थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. आज आपको इस रिपोर्ट में ऐसा फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और छप्परफाड़ के कमाई की. चलिए आपको उनके नाम बताते हैं.

Kantara Chapter 1

कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी हैं. फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 853.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि भारत में इसने सभी भाषाओं में 622.5 करोड़ रुपये कमाए.

Chhaava

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. मूवी ने दुनियाभर में 808. 7 करोड़ रुपये और देश में 604.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये था.

Saiyaara

अहाम पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है. मोहित सूरी ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 334. 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसने 575.8 करोड़ रुपये दुनियाभर में कमाया था. ये एक रोमांटिक फिल्म है.

Coolie

साउथ स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली ने वर्ल्डवाइड 516.7 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 305 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म हिट तो नहीं हुई लेकिन ये एवरेज मानी गई.

War 2

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था. ऋतिर रोशन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 240.5 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 365-371 करोड़ रुपये की कमाई की.

Mahavatar Narsimha

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. इसने भारत में 249.7 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको चौंका दिया. जबकि दुनियाभर में इसका नेट कलेक्शन 326.1 करोड़ रुपये है.

Lokah Chapter One: Chandra

इस सुपरनैचुरल फिल्म से कल्याणी प्रियदर्शन ने डेब्यू किया है. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसे दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 155.1 करोड़ रुपये कमाए.

यह भी पढ़ें Sunny Deol Upcoming Films: 2026 में सनी देओल की दहाड़ से थर्राएगा बॉक्स ऑफिस, इन 5 फिल्मों से लाएंगे भूचाल, OTT एंट्री भी तय

Previous article इस देश में दिखी दुर्लभ बड़ी बिल्ली, 15 साल में सिर्फ 5वीं बार दिखा जिंदा सबूत; जानें, कहां से आया यह जानवर
Next article Home Remedies for Toothache: दांत दर्द में रामबाण की तरह काम करते हैं ये घरेलू उपाय, आज ही करें ट्राई
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel