[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Toxic: टॉक्सिक में यश का राया अवतार, जानिए नाम के पीछे की कहानी

Toxic: टॉक्सिक में यश का राया अवतार, जानिए नाम के पीछे की कहानी

0
Toxic: टॉक्सिक में यश का राया अवतार, जानिए नाम के पीछे की कहानी
Toxic Film Yash

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. केजीएफ चैप्टर 2 के बाद करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ दर्शकों के सामने आने वाली है. फिल्म का टीजर 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

टीजर में यश का अब तक का सबसे अलग और खतरनाक अवतार देखने को मिला. लंबे बाल, दमदार बॉडी लैंग्वेज और आंखों में अलग ही आक्रोश हर फ्रेम में उनका किरदार रहस्यमयी नजर आता है. इसी के साथ फैंस की नजर सबसे ज्यादा जिस चीज पर टिकी रही, वह था यश के किरदार का नाम राया (RAYA).

क्या है राया नाम का मतलब?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ को “बड़ों के लिए फेयरीटेल” कहा जा रहा है, जिससे यह साफ हो जाता है कि इस फिल्म के हर एलिमेंट को गहराई से डिजाइन किया गया है. ऐसे में यश के किरदार का नाम भी बेहद सोच-समझकर रखा गया है.

संस्कृत भाषा में राया का अर्थ राजा, शासक या नेतृत्व करने वाला व्यक्ति होता है. टीजर में यश का जो प्रभावशाली और दबंग अंदाज दिखाया गया है, वह इस अर्थ से पूरी तरह मेल खाता है. उनका किरदार सत्ता, रणनीति और नियंत्रण का प्रतीक नजर आता है.

इतिहास की बात करें तो राया नाम को विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय से भी जोड़ा जाता है, जो अपनी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते थे. ऐसे में यश का किरदार केवल ताकतवर ही नहीं, बल्कि रणनीतिक और प्रभावशाली भी हो सकता है.

राया का दूसरा अर्थ भी है खास

राया शब्द का एक और मतलब प्रवाह, गति और निरंतर चलने वाली धारा से भी जुड़ा है. यानी ऐसा व्यक्तित्व जो कभी रुकता नहीं, लगातार आगे बढ़ता रहता है. यह अर्थ फिल्म के टाइटल ‘टॉक्सिक’ और यश के आक्रामक अंदाज के साथ बिल्कुल सटीक बैठता है.

स्टारकास्ट और निर्देशन

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है. यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है और पहले से ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Toxic Movie: यश के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, ‘राया’ बन इंटेंस और एक्शन अवतार में सामने आए रॉकस्टार, देखें वीडियो

Previous article T20 World Cup 2026: BCB बनाम सरकार, तमीम इकबाल ने भविष्य को लेकर क्यों दी चेतावनी?
Next article Kulthi Dal Benefits: सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है कुल्थी दाल, जानें इसके जबरदस्त फायदे
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel