[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood अजय देवगन के बेटे युग ने जब उन्हें मारा था थप्पड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अजय देवगन के बेटे युग ने जब उन्हें मारा था थप्पड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0
अजय देवगन के बेटे युग ने जब उन्हें मारा था थप्पड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अजय देवगन के सितारे इन दिनों कुछ ज्यादा ही चमक रहे है. अजय की पिछली मूवी ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. इस दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर चर्चा में है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अजय एक परफेक्ट फैमिली मैन है. उनकी बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और बेटा युग काफी छोटा है. युग से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते है जिसमें एक बार उनके बेटे ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था.

अजय के बेटे युग ने मारा था उन्हें थप्पड़

अजय देवगन और काजोल का बेटा युग 12 साल का है. एक्टर अपने बेटे के साथ एक दोस्त वाला बॉन्ड शेयर करते है. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा के किरदार खुशी की मौत देखकर युग की आंखों में आंसू आ गए थे. वह मेरी गोद में बैठा था और मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ. इसपर युग ने एक्टर को धीरे से थप्पड़ मारा और कहा कि उन्हें रोते हुए ना देखें.

https://www.instagram.com/p/CV4nmdOoy3s/?hl=en
12 साल के है युग

पिछले साल अजय देवगन और काजोल ने अपने बेटे युग के 12वें बर्थडे पर प्यारा सा पोस्ट लिखा था. अजय ने बेटे संग फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा आपके साथ बढ़ना है. शो देखना, साथ में एक्सरसाइज करना, चैट करना, टहलना हैप्पी बर्थडे युग. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था, सभी खुशनुमा पलों की जितनी हो सके उतनी तस्वीरें क्लिक करें क्योंकि आपको जन्मदिन की पोस्ट के लिए निश्चित रूप से उनकी आवश्यकता है. मेरे दिल की मुस्कान को जन्मदिन मुबारक हो.

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

बता दें कि अजय देवगन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म भोला को लेकर चर्चा मे हैं. फिल्म में तब्बू भी हैं. इसके पोस्टर्स और टीजर जारी किये गये हैं जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. इसके अलावा हाल में उन्होंने निर्देशक रोहित शेट्टी संग मुलाकात की थी. उन्होंने सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और जल्द ही वे लोग इसपर काम शुरू करेंगे.

Previous article Jharkhand News: हजारीबाग के टीचर्स की सूची में भारी गड़बड़ी, लिस्ट में मृत शिक्षिका का नाम भी शामिल
Next article SBI RBO Recruitment 2022: 1438 पोस्ट के लिए आवेदन का मौका 10 जनवरी तक, जल्द भरें अपना फॉर्म
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel