[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने खत्म की मेगा स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग, टीजर के साथ रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने खत्म की मेगा स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग, टीजर के साथ रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

0
Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने खत्म की मेगा स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग, टीजर के साथ रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट
वेलकम टू द जंगल टीजर, फोटो- इंस्टाग्राम

Welcome To The Jungle Teaser: अहमद खान के निर्देशन में बनी और फिरोज ए. नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की गई मेगा-बजट फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब ऑफिशियली अपनी शूटिंग पूरी कर चुकी है. 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले से ही साल की मच अवेटेड मूवीज में से एक है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, लारा दत्ता और तुषार कपूर समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

अब क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार और डायरेक्टर अहमद खान ने इंस्टाग्राम के जरिए शूटिंग पूरी होने की घोषणा की. साथ ही फिल्म का एक जबरदस्त टीजर भी जारी किया है. आइए पूरी डिटेल बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का टीजर-

2026 में दस्तक देगी ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार ने टीजर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपने करियर में कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं लिया और पूरी टीम की मेहनत को सलाम किया. उन्होंने फैंस को 2026 में सिनेमाघरों में मिलने का वादा भी किया.

वह कहते हैं, “वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सिनेमाघरों में 2026 में. मैं कभी भी इतनी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहा… हममें से कोई भी नहीं. हम आपको अपना तोहफा देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूटिंग खत्म हो गई है, दोस्तों! बहुत बढ़िया, टीम. इसे सच करने में शामिल सभी लोगों ने बहुत बड़ी मेहनत की है. हमारे बड़े परिवार की तरफ से आपके घर पर आपके परिवार को, हम 2026 के लिए आपको सिर्फ शुभकामनाएं देते हैं.”

कैसा है टीजर वीडियो?

इस वीडियो में अक्षय कुमार और बाकी टीम हाथ में हथियार लिए फौजी जैसे गेटअप में नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके पीछे कई लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. जबकि, वीडियो में क्रिसमस बेल की ट्यूनिंग सुनाई दे रही है.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?

Previous article Patna Metro: क्रिसमस के दिन नहीं चली पटना मेट्रो, 76 दिन बाद इन कारणों से बंद रही सेवा
Next article सेना प्रमुख हों या खलीफा! मुनीर का CDF बनना ‘हराम’, आजीवन इम्युनिटी पर मुफ्ती का फतवा, पाक PM शहबाज बैकफुट पर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel