Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 5: अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में कामयाब हो रही है. 26 जून को रिलीज हुई मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
Welcome to the Jungle Day 5 Collection: पांचवें दिन वेलकम टू द जंगल ने कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी एंटरटेनर ने रिलीज के पांचवें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में सोमवार (8.50 करोड़) के मुकाबले हल्की बढ़त देखने को मिली. वीकडेज में भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 81.50 करोड़ हो चुका है. पांचवें दिन ऑक्यूपेंसी 29 फीसदी दर्ज की गई.

Welcome to the Jungle Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन
विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. पांचवें दिन इसने ओवरसीज मार्केट से 3 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका इंटरनेशनल ग्रॉस 22.95 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं, घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 120.12 करोड़ हो चुका है.
Welcome to the Jungle Star Cast: वेलकम टू द जंगल में ये स्टार्स हैं मौजूद
‘वेलकम टू द जंगल‘ में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स की टोली है.
यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं
यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह आज भी नहीं बदले
