[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘वेलकम टू द जंगल’ करेगी धमाका या होगी फ्लॉप? जानिए अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ करेगी धमाका या होगी फ्लॉप? जानिए अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट

0
‘वेलकम टू द जंगल’ करेगी धमाका या होगी फ्लॉप? जानिए अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट
वेलकम टू द जंगल का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिला. 25 जून को हुए पेड प्रीव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतते नजर आए हैं. वहीं परेश रावल, किरण कुमार, राजपाल यादव और फरीदा जलाल ने भी अपने मजेदार अंदाज से कई सीन्स में जान डाल दी है. आइए आपको अक्षय की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं.

Bhoot Bangla Box Office Performance: ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में रिलीज हुई थी. फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 270.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसमें इंडिया ग्रॉस 215.90 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 182.35 करोड़ रुपये था. वहीं इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया गया.

Housefull 5 Collection: ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन

6 जून 2025 को रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 218.42 करोड़ रुपये रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 288.67 करोड़ रुपये तक पहुंचा. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 70.25 करोड़ रुपये कमाए जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 183.33 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का बजट करीब 225 से 250 करोड़ रुपये बताया गया था.

Jolly LLB 3 Collection: ‘जॉली एलएलबी 3’ का कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 140.14 करोड़ रुपये रहा जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 171.64 करोड़ रुपये तक पहुंचा. ओवरसीज कलेक्शन 31.50 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया गया था.

Kesari Chapter 2 Collection: ‘केसरी चैप्टर 2’ का कलेक्शन

18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने इंडिया ग्रॉस में 110.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 145.01 करोड़ रुपये रहा जबकि ओवरसीज कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपये था. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 92.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. फिल्म का कुल प्रोडक्शन और मार्केटिंग बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया गया था.

यह भी पढ़ें Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

Previous article औरंगाबाद: लाखों की लागत से बना पशु चिकित्सालय बना शोपीस, वर्षों बाद भी शुरू नहीं हुआ इलाज; पशुपालक परेशान
Next article बेगूसराय में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूरी, 300 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel