[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood War 2: इन 3 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ऋतिक की ‘वॉर 2’, ट्रेड एक्सपर्ट्स बोले- छुट्टियों में भी कमजोर प्रदर्शन रहा

War 2: इन 3 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ऋतिक की ‘वॉर 2’, ट्रेड एक्सपर्ट्स बोले- छुट्टियों में भी कमजोर प्रदर्शन रहा

0
War 2: इन 3 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ऋतिक की ‘वॉर 2’, ट्रेड एक्सपर्ट्स बोले- छुट्टियों में भी कमजोर प्रदर्शन रहा
वॉर 2 का 11वें दिन का कलेक्शन, Image Source: Instagram

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड एक्शन स्पाई-थ्रिलर ‘वॉर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार थम रही है.

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद, फिल्म 7 दिनों से 200 करोड़ पार करने में भी जूझती नजर आ रही है. अब इस सुस्ती को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी और फिल्म की कमजोरी के 3 बड़े कारण बताए हैं.

वॉर 2 की कहानी कमजोर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साफ कहा कि ‘वॉर 2’ की सबसे बड़ी खामी इसकी कहानी रही. उन्होंने बताया कि भले ही ट्रेलर, टीजर और गानों ने शुरुआती भीड़ खींची हो, लेकिन लंबे समय तक दर्शकों को जोड़ने के लिए दमदार कंटेंट चाहिए. पहले दिन से ही फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ निगेटिव रहे, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिखा.

छुट्टियों में भी कमजोर प्रदर्शन

फिल्म को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे बड़े छुट्टी वाले वीकेंड का फायदा मिल सकता था, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़े. इसपर तरण आदर्श का मानना है कि अगर कोई फिल्म छुट्टियों पर भी अच्छा प्रदर्शन न कर पाए, तो इसका मतलब है कि उसमें कंटेंट स्तर पर गंभीर कमी है.

स्पाई और यूनिवर्स-बेस्ड फिल्मों से थकान

वहीं, सिनेमाघर मालिक और विश्लेषक विशेक चौहान ने कहा कि दर्शक अब लगातार आ रही स्पाई और यूनिवर्स-बेस्ड फिल्मों से ऊब चुके हैं. उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में इसे “सुपरहीरो फैटीग” कहा जाता है और यही थकान अब भारतीय दर्शकों में भी दिख रही है. ‘टाइगर 3’ और ‘फाइटर’ के कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘वॉर 2’ ने भी यही ट्रेंड फॉलो किया.

कुल मिलाकर, दमदार स्टारकास्ट और बड़े पैमाने के बावजूद, ‘वॉर 2’ की कहानी और ताजगी की कमी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही. यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पीछे छूट रही है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: वॉर 2-कुली बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ बनी ब्लॉकबस्टर, पूरी रिपोर्ट जान होगी हैरानी

Previous article Voter Adhikar Yatra: शेखपुरा में तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे आया जवान, पैर की हड्डी टूटी
Next article Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में 22 अगस्त को होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel