[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Vivek Oberoi के डूबते करियर में तिनके का सहारा बने अक्षय कुमार, एक्टर बोले- उन्होंने अपने शोज तक मुझे दे दिए

Vivek Oberoi के डूबते करियर में तिनके का सहारा बने अक्षय कुमार, एक्टर बोले- उन्होंने अपने शोज तक मुझे दे दिए

0
Vivek Oberoi के डूबते करियर में तिनके का सहारा बने अक्षय कुमार, एक्टर बोले- उन्होंने अपने शोज तक मुझे दे दिए
विवेक ओबेरॉय और अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

Vivek Oberoi Career Struggle: यह कहानी साल 2003 के आस-पास की है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘कंपनी’ से बहुत शानदार शुरुआत की थी, लेकिन सुपरस्टार सलमान खान के साथ हुए एक बड़े झगड़े के बाद उनका करियर अचानक डूबने लगा. विवेक को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली. विवेक डिप्रेशन में आ गए थे. ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार उनके काम आए और उनकी बहुत बड़ी मदद की.

Akshay Kumar ने घर आकर क्या कहा?

Akshay And Vivek
अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय, फोटो- इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय ने Mirchi Plus को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक दिन अचानक सुपरस्टार अक्षय कुमार का उनके पास फोन आया. अक्षय ने पूछा कि वे कहां हैं. जब विवेक ने कहा कि वे घर पर हैं और बहुत परेशान हैं, तो आधे घंटे के अंदर अक्षय कुमार सीधे विवेक के घर पहुंच गए. अक्षय ने विवेक की सारी परेशानियां सुनीं और कहा, “देखो, जो हो रहा है उसे मैं बदल तो नहीं सकता, लेकिन तुम्हारी सोच को पॉजिटिव बनाने में मदद जरूर कर सकता हूं.”

Akshay Kumar Helped Vivek Oberoi: अपने स्टेज शोज विवेक ओबेरॉय को दिए

अक्षय कुमार ने विवेक को एक बहुत ही मजेदार और काम का आइडिया दिया. अक्षय ने कहा कि उनके पास बहुत सारे स्टेज शोज और डांस प्रोग्राम्स के ऑफर आते रहते हैं, लेकिन फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने के कारण वे उन शोज में नहीं जा पाते. अक्षय ने विवेक से कहा, “अब से मेरे पास जो भी शोज के ऑफर आएंगे, मैं वो सब तुम्हारे पास भेज दूंगा. तुम स्टेज पर जाओ और परफॉर्म करो.”

विवेक हैरान रह गए कि कोई दूसरा सुपरस्टार अपने खुद के शोज किसी और को कैसे दे सकता है.

Vivek Oberoi Comeback: स्टेज पर लौटा आत्मविश्वास

अक्षय कुमार की इस मदद की वजह से विवेक ओबेरॉय को फिर से स्टेज पर जाने का मौका मिला. जब उन्होंने स्टेज पर हजारों फैंस को अपने लिए तालियां बजाते और चीयर करते देखा, तो उनका खोया हुआ भरोसा वापस आ गया. विवेक ने इससे अच्छे पैसे भी कमाए. विवेक ने बताया कि अक्षय ने कोई बड़ी-बड़ी बातें नहीं कीं कि ‘मैं तुम्हारे लिए पूरी इंडस्ट्री से लडूंगा’, बल्कि उन्होंने बहुत ही सीधा और काम का रास्ता दिखाया जिससे विवेक का डिप्रेशन दूर हो गया.

Salman Khan Controversy और इंडस्ट्री का दबाव

Vivek Oberoi And Salman Khan
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

विवेक ने बताया कि उस समय वे ‘ओमकारा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे रहे थे और उन्हें अवॉर्ड्स भी मिल रहे थे. इसके बावजूद, फिल्म मेकर्स उनसे आकर चुपके से कहते थे, “भाई, हम तुम्हारे साथ काम तो करना चाहते हैं, पर हमारे ऊपर बहुत ज्यादा दबाव है. सलमान खान से पंगा कौन लेगा?” विवेक ने बताया कि पूरी इंडस्ट्री में एक ग्रुप बन गया था जो लोगों को उनके साथ काम करने से मना करता था.

Vivek Oberoi Upcoming Film: अब कहां बिजी हैं विवेक ओबेरॉय?

विवेक जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुत बड़ी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वे ‘विभीषण’ का रोल निभा रहे हैं और यह फिल्म इसी साल यानी दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है

यह भी पढ़ें: ‘2050 में लोग पूछेंगे, कौन है शाहरुख खान?’, शाहरुख की फेम पर विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान

Previous article छपरा: वोकेशनल कोर्स में नामांकन का एक और मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी
Next article नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, वीडियो वायरल मामले की जांच जारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel