[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

0
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी
विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता सेन, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपने पुराने दिनों के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके करियर की शुरुआत में एक ऐसा समय भी था, जब उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं थे, यानी वह पूरी तरह कंगाल हो चुके थे. मजेदार बात यह है कि उस समय वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर रहे थे और उनका नाम बहुत बड़े लोगों के साथ जुड़ रहा था, फिर भी उनकी जेब खाली थी.

सुष्मिता सेन को डेट करने पर क्या बोले विक्रम?

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के बारे में बात की. दोनों की मुलाकात 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ के दौरान हुई थी. विक्रम ने बताया, “मैं एक संघर्ष करने वाला डायरेक्टर था. मेरे पास तो जहर खाने के भी पैसे नहीं थे. मैं एक तरफ आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और दूसरी तरफ मिस यूनिवर्स (सुष्मिता सेन) को डेट कर रहा था, लेकिन हकीकत में मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी. मैं फकीरों जैसी जिंदगी जी रहा था.” उन्होंने यह भी याद किया कि एक बार तो उनके पास गाने की एक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे.

अमीषा पटेल को भी किया था डेट

सुष्मिता सेन से रिश्ता टूटने के बाद, विक्रम भट्ट का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा. विक्रम और अमीषा ने फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ में साथ काम किया था और इसके बाद साल 2002 से 2007 तक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. विक्रम ने कहा कि भले ही उनके रिश्ते लंबे नहीं चले, लेकिन उनकी बनाई फिल्मों को लोग आज भी याद रखते हैं.

कानूनी मुसीबत में फंसे थे विक्रम

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी हाल ही में एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए थे. एक फिल्म प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के आरोप में पिछले साल दिसंबर में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जनवरी में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया था. लेकिन फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया और फरवरी के महीने में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह को ‘Shaktimaan’ के रोल के लिए रिजेक्ट करना था पब्लिसिटी स्टंट? को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी

Previous article स्टार्टर का बटन दबाते ही लगा करंट, युवक की गई जान, गांव में शोक का माहौल
Next article शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू, जांच में जुटे अधिकारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel