[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Vijay Mallya ने दीपिका-कैटरीना के रातोंरात स्टारडम पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने सही लड़कियों…

Vijay Mallya ने दीपिका-कैटरीना के रातोंरात स्टारडम पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने सही लड़कियों…

0
Vijay Mallya ने दीपिका-कैटरीना के रातोंरात स्टारडम पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने सही लड़कियों…
Vijay Mallya on Deepika- Katrina Success

Vijay Mallya: भारत के सबसे चर्चित बिजनेसमैन में शुमार विजय माल्या, हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए. इस दौरान उन्होंने अपने सबसे लोकप्रिय और नामी प्रोजेक्ट ‘किंगफिशर कैलेंडर’ को लेकर कई बातें कीं. 2000 के दशक की शुरुआत में जब किंगफिशर एयरलाइंस अपने शबाब पर थी, उसी दौरान इस ब्रांड ने फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर के साथ मिलकर 2003 में किंगफिशर कैलेंडर लॉन्च किया. यह एक हाई-ग्लैमर स्विमसूट कैलेंडर था, जिसने कई मॉडल्स को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई. अब इसी पर बात करते हुए बिजनेसमैन ने दीपिका और कैटरीना के स्टारडम पर भी दिलचस्प खुलासे किए.

विजय माल्या ने दीपिका-कैटरीना को लेकर क्या कहा?

विजय माल्या के मुताबिक, “हमने हमेशा सही लड़कियां चुनीं, जो बाद में सुपरस्टार बनीं. चाहे दीपिका पादुकोण हो या कैटरीना कैफ — ये सब कैलेंडर का हिस्सा थीं.” उन्होंने आगे कहा, “कैलेंडर हमारे लिए सिर्फ एक ग्लैम प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक ब्रांडिंग टूल था. इससे मुझे पर्सनली कुछ नहीं मिला, लेकिन किंगफिशर ब्रांड को इससे बड़ा फायदा हुआ.”

सफलता से प्रेरित होकर बनी फिल्म

कैटरीना कैफ 2003 में लॉन्च एडिशन का हिस्सा बनीं थीं, जबकि दीपिका पादुकोण 2006 में इस कैलेंडर में नजर आईं. इस ग्लैमर कैलेंडर की सफलता से प्रेरित होकर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने 2015 में कैलेंडर गर्ल्स फिल्म भी बनाई थी. हालांकि, आज किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो चुकी है और विजय माल्या भारत से बाहर हैं, फिर भी यह कैलेंडर भारतीय फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना चुका है. माल्या का मानना है कि यह प्रोजेक्ट 2000s की भारतीय पॉप कल्चर पर एक गहरा प्रभाव छोड़ गया.

दीपिका और कैटरीना का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में साउथ डायरेक्टर एटली की हाई ऑक्टेन मूवी में एंट्री ली है. इस फिल्म में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, फिल्म को अभी टाइटल नहीं मिला है. वहीं, कैटरीना इन दोनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं. इसके अलावा वह अपनी ब्यूटी ब्रैंड पर भी फोकस कर रही हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 vs Jaat: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसकी फिल्म बनी 2025 की असली हिट? आंकड़ों ने किया खुलासा

Previous article मोदी सरकार की उपलब्धियों के ग्यारह साल
Next article Matar Chaat Recipe: चाट का असली स्वाद अब घर पर, ज़रूर ट्राय करें रेसिपी!
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel