Vicky Kaushal on Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं. यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर निजी समारोह में होगी. इस बीच एक इवेंट के दौरान जब आमिर की शादी को लेकर बात हुई, तो एक्टर विक्की कौशल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
Vicky Kaushal Reaction: आमिर खान की शादी पर सामने आया विक्की कौशल का रिएक्शन
एक इवेंट में विक्की कौशल से आमिर खान की शादी पर पैपराजी ने प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने पहले पूछा कि क्या यह खबर कन्फर्म है. जब पैपराजी ने बताया कि आमिर खुद शादी की पुष्टि कर चुके हैं, तो विक्की ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके लिए बहुत खुश हूं.”
Aamir Khan Wedding Details: आमिर खान करेंगे घर पर शादी
आमिर खान ने खुद मीडिया से बातचीत में शादी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत खास दिन है और वे इसे सादगी के साथ मनाना चाहते हैं. आमिर ने कहा, “हां, मेरी शादी 5 जुलाई को है. यह बहुत छोटी शादी है, हम इसे घर पर ही कर रहे हैं. यह हमारे लिए एक खास दिन है. दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त होंगे. हम सभी से दुआएं चाहते हैं कि हमारा सफर खुशहाल रहे.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी उनके बांद्रा स्थित घर पर ही होगी. इसके बाद छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा.
Aamir Gauri Love Story: कैसे शुरू हुआ रिश्ता ?
गौरी स्प्रैट और आमिर खान की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी. एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन से पहले गौरी को मीडिया के सामने अपनी पार्टनर के रूप में मिलाया था.
यह भी पढ़ें– आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
