[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border 2 BTS Video: ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन ने शेयर किया BTS वीडियो, एक्शन सीन में लगी गंभीर चोटें

Border 2 BTS Video: ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन ने शेयर किया BTS वीडियो, एक्शन सीन में लगी गंभीर चोटें

0
Border 2 BTS Video: ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन ने शेयर किया BTS वीडियो, एक्शन सीन में लगी गंभीर चोटें
वरुण धवन ने शेयर किया BTS वीडियो

Border 2 BTS Video: इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ खूब सुर्खियों में है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन ने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे जानकर फैंस हैरान और इमोशनल हो गए.

वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बॉर्डर 2’ का एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन जमीन पर लेटे हुए दिखाई देते हैं, जहां वह एक घायल सैनिक का किरदार निभा रहे हैं. इसके बाद एक कलाकार उन्हें जोर से धक्का देता है. वरुण तेजी से आगे बढ़ते हैं और पहले एक बॉक्स से टकराते हैं, फिर सीधे दीवार की ओर जा गिरते हैं. टक्कर इतनी तेज होती है कि तुरंत ही वरुण शूट रोकने के लिए कहते हैं.

वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

इस वीडियो के साथ वरुण धवन ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के समय यह उनकी अब तक की सबसे दर्दनाक चोट थी. कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में उनकी टेलबोन (रीढ़ की निचली हड्डी) एक चट्टान से टकराई. इसमें उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया. इतना दर्द उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था और आज भी वे पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं. वरुण ने अपनी टीम और सह-कलाकारों का दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि उस दिन वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, लेकिन पूरी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और शूटिंग को संभाल लिया. 

बॉर्डर 2 ने कमाए इतने करोड़

अगर फिल्म की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है और देशभक्ति की भावना को मजबूती से दर्शाती है. खबर लिखे जाने तक ‘बॉर्डर 2’ लगभग 214.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik: जुड़वां बेटियों के बाद दूसरी बार मां बनने वाली है रूबीना दिलैक? ‘आई एम प्रेग्नेंट’ वाले वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाया सस्पेंस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel