[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood 442 करोड़ कमाने वाली ‘अंधाधुन’ को इस एक्टर ने किया था रिजेक्ट, तब्बू की जगह दिखतीं ये एक्ट्रेस, हुआ खुलासा

442 करोड़ कमाने वाली ‘अंधाधुन’ को इस एक्टर ने किया था रिजेक्ट, तब्बू की जगह दिखतीं ये एक्ट्रेस, हुआ खुलासा

0
442 करोड़ कमाने वाली ‘अंधाधुन’ को इस एक्टर ने किया था रिजेक्ट, तब्बू की जगह दिखतीं ये एक्ट्रेस, हुआ खुलासा
वरुण धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

Andhadhun: साल 2018 में रिलीज हुई ‘अंधाधुन’ को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. निर्देशक श्रीराम राघवन की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की दमदार अदाकारी ने फिल्म को यादगार बना दिया. हालांकि अब रिलीज के करीब आठ साल बाद एक्टर वरुण धवन ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे शायद ही उनके फैंस जानते होंगे.

वरुण धवन ने ठुकराई थी ‘अंधाधुन’

कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान वरुण धवन ने बताया कि उन्हें ‘अंधाधुन’ में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उस समय वे दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे. इसी वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. वरुण ने कहा कि यह उनके करियर की उन अच्छी फिल्मों में से एक है जिसे वह चाहकर भी नहीं कर सके.

कंगना रनौत भी थीं फिल्म की पहली पसंद

बातचीत के दौरान वरुण धवन ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के लिए शुरुआती तौर पर उनकी और कंगना रनौत की जोड़ी पर विचार किया गया था. यानी ‘अंधाधुन’ की मूल कास्ट में ये दोनों सितारे शामिल थे. हालांकि किसी कारणवश यह कास्टिंग आगे नहीं बढ़ सकी और बाद में फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे को लिया गया.

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी इतनी कमाई

‘अंधाधुन’ की कहानी एक ऐसे पियानो वादक के इर्द-गिर्द घूमती है जो खुद को नेत्रहीन बताता है और अचानक एक हत्या के मामले में फंस जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 442 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया था.

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म’है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर्स में लगी हुई है. फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं है. तीन दिन में मूवी ने सिर्फ 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘भेड़िया 2’ है.

यह भी पढ़ें- 41 साल की जेनिफर विंगेट दूसरी बार बनेंगी दुल्हन? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग क्रिश्चियन वेडिंग की चर्चा तेज

Previous article Bettiah Electricity: आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही चार्ज कर लें मोबाइल-इंवर्टर
Next article भागलपुर में तूफान और बारिश के बीच बीआरओ टीम के 82 इंजीनियरों ने कर दिखाया कमाल, 20 दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel