[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Varanasi: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS फोटोज ने मचाई हलचल

Varanasi: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS फोटोज ने मचाई हलचल

0
Varanasi: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS फोटोज ने मचाई हलचल
वाराणसी मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Varanasi Movie: मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी नई और बड़ी बजट की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में दोनों ने फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग पूरी की है, जिसका बीटीएस फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

बॉस्को मार्टिस ने सिखाए डांस स्टेप्स

इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने डायरेक्ट किया है वायरल हुई तस्वीरों में बॉस्को, प्रियंका और महेश बाबू के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में महेश बाबू अपनी वैनिटी वैन के अंदर बॉस्को के साथ हैं, वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा सेट पर कोरियोग्राफर के साथ पोज दे रही हैं. इन तस्वीरों से साफ है कि फिल्म में एक बहुत ही धमाकेदार गाना देखने को मिलने वाला है.

प्रियंका ने डायरेक्टर के सामने रखी थी शर्त

इस गाने के पीछे एक बहुत ही मजेदार किस्सा है. स्क्रीन रेंट प्लस की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म साइन करने से पहले राजामौली के सामने एक शर्त रखी थी. उन्हें फिल्म में एक डांस नंबर चाहिए हालांकि, जब शूटिंग शुरू हुई तो स्टेप्स इतने मुश्किल थे कि प्रियंका ने मजाक में कहा, “मुझे डांस के लिए पूछना ही नहीं चाहिए था”. वहीं, महेश बाबू ने भी मजाक-मजाक में प्रियंका से कह दिया कि “तुम्हारी वजह से मुझे भी इतना कठिन डांस करना पड़ा” हालांकि, दोनों ही कलाकार इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एक बहुत बड़ी फिल्म है, जिसमें महेश बाबू (रुद्र) नाम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इसमें विलेन के रोल में नजर आएंगे. करीब 1000 से 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार हो रही यह फिल्म 07 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 37वें दिन भी चला ‘धुरंधर 2’ का जादू, अब तक कमाए इतने करोड़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel