[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Varanasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Varanasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

0
Varanasi Film: भगवान राम बनकर कुंभकर्ण से लड़ेंगे महेश बाबू… एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट
वाराणसी फिल्म में महेश बाबू, फोटो- इंस्टाग्राम

Varanasi Film Mahesh Babu Role: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में फ्रांस में हुए एक फिल्म इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म के एक खास सीन में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इतना ही नहीं, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच भव्य युद्ध भी देखने को मिलेगा. राजामौली के इस खुलासे के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

SS Rajamouli Update On Varanasi: फिल्म में और क्या होगा खास?

Varanasi Film Update
वाराणसी फिल्म अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

इवेंट के दौरान फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘वाराणसी’ का करीब 30 मिनट का एक सीन दिखाया. उन्होंने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमान की पूंछ पर बना रथ भी देखने को मिलेगा.

वहीं, एसएस राजामौली ने कहा कि फिल्म में रामायण के देवताओं और पुरानी कहानियों के साथ-साथ आज के जमाने की साइंस और तकनीक, अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया, प्राकृतिक आपदाएं (जैसे बाढ़, बर्फीले तूफान और भूकंप) और कई शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इतने बड़े एक्शन और जबरदस्त विजुअल्स के बीच फिल्म की सबसे बड़ी ताकत एक पिता और बेटे की इमोशनल कहानी होगी.

Varanasi Movie Part: एक ही पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

इवेंट के दौरान जब एसएस राजामौली से पूछा गया कि क्या ‘वाराणसी‘ भी कई पार्ट में रिलीज होगी, तो उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ एक ही फिल्म होगी. यानी दर्शकों को इसकी पूरी कहानी देखने के लिए दूसरे या तीसरे पार्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Varanasi Cast and Release: फिल्म में कौन-कौन आएगा और कब होगी रिलीज?

‘वाराणसी’ का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Varanasi: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS फोटोज ने मचाई हलचल

यह भी पढ़ें: Varanasi में महेश बाबू -पृथ्वीराज संग स्क्रीन शेयर करने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजामौली की फिल्म में काम करना सौभाग्य है

Previous article आरा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 600 छात्रों को किया गया सम्मानित
Next article सीवान में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता तुरंत कर लें यह काम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel