[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉलीवुड के इन रोमांटिक गानों के साथ खास बनाएं वैलेंटाइन डे, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के इन रोमांटिक गानों के साथ खास बनाएं वैलेंटाइन डे, देखें लिस्ट

0
बॉलीवुड के इन रोमांटिक गानों के साथ खास बनाएं वैलेंटाइन डे, देखें लिस्ट
वेलेंटाइन स्पेशल बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग्स

Valentine Special Romantic Songs: प्यार का मौसम आते ही दिल अपने आप कुछ खास सुनना चाहता है. वैलेंटाइन डे सिर्फ गिफ्ट या डिनर तक नहीं, बल्कि यह उन एहसासों को जताने का दिन है जिन्हें हम अक्सर शब्दों में नहीं कह पाते. आज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे है, जहां हर कोई अपने पार्टनर को खुश करने में लगा हुआ है. इसी बीच आज हम आपको लिए बॉलीवुड के रोमांटिक गानों की लिस्ट लेकर आए है, जो आपके फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का सबसे खूबसूरत जरिया बन सकते हैं. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में ये खास गाने जरूर शामिल करें.

अपना बना ले

फिल्म ‘भेड़िया’ के गाने अपना बना को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है. गाने में प्यार का इजहार बहुत सादगी और गहराई से किया गया है. इसकी धुन सुनते ही मन शांत हो जाता है. वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया यह गाना कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है.

केसरिया

अब बात करते हैं सुपरहिट गाने केसरिया की, जो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ से है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया यह गाना वैलेंटाइन डे की प्लेलिस्ट का जरूरी हिस्सा बन चुका है. “तेरा इश्क है पिया…” जैसी लाइन प्यार की दीवानगी को खूबसूरती से दर्शाती हैं.

तुझे कितना चाहने लगे हम

अगर आप थोड़ा इमोशनल और दिल छू लेने वाला गाना सुनना चाहते हैं, तो फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना तुझे कितना चाहने लगे हम जरूर सुनें. यह गाना गहरी मोहब्बत और तड़प को दर्शाता है. इसकी सादगी और भावनाएं इसे खास बनाती हैं. कपल्स के लिए यह गाना अपने दिल की बात कहने जैसा है.

तुमसे ही

रोमांस की बात हो और फिल्म ‘जब वी मेट’ का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता. इसका मशहूर गाना तुम से ही आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. “तुमसे ही दिन होता है…” ये लाइनें प्यार की मासूमियत को दिखाती हैं. यह गाना शाम और कैंडल लाइट डिनर के लिए परफेक्ट है.

पहला नशा

फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का गाना पहला नशा आज भी दिलों पर राज करता है. यह गाना पहले प्यार की मासूमियत और नए एहसासों को खूबसूरती से पेश करता है. भले ही यह गाना पुराना हो, लेकिन इसकी ताजगी आज भी बरकरार है.

ये भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा डांसर संग ठुमके लगाते दिखे गोविंदा, फैंस ने कहा- वक्त कितना बदल गया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel