[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Urvashi Rautela: सैफ पर हुए हमले के बाद दिए अपने बयान पर ट्रोल हुईं उर्वशी, तो बोलीं- जोश में होश खो…

Urvashi Rautela: सैफ पर हुए हमले के बाद दिए अपने बयान पर ट्रोल हुईं उर्वशी, तो बोलीं- जोश में होश खो…

0
Urvashi Rautela: सैफ पर हुए हमले के बाद दिए अपने बयान पर ट्रोल हुईं उर्वशी, तो बोलीं- जोश में होश खो…
Urvashi Rautela and Saif Ali Khan

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला पिछले कुछ वक्त से सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद दिए अपने नेगेटिव बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. यही नहीं एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया है, जिस पर अब खुद उर्वशी ने स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है. उनका कहना है कि उन्होंने जोश में होश खो दिया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि नहीं बिल्कुल इस बात का अंदाजा नहीं था कि सैफ अली खान के साथ क्या हुआ था. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

उर्वशी रौतेला ने अपनी सफाई में क्या कहा?

उर्वशी रौटेला ने हाल ही में दिए फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे और केयरफुल होना चाहिए था जब मैं सैफ के मामले में जवाब दे रही थी. वो इंसिडेंट सुबह 4 बजे हुआ था और मेरा इंटरव्यू सुबह 8 बजे. यही वजह है कि मुझे पता नहीं था. मुझे बस इतना याद है कि जब मैं सुबह उठी किसी ने मुझे बताया कि सैफ को चोट लगी है. मुझे नहीं पता था उन्हें कितनी गहरी चोट लगी है. फिल्म फ्रेटर्निटी से होने के नाते मेरी पूरी फीलिंग्स उनके साथ हैं. अब वह ठीक हो गए हैं, लेकिन अब तक मुझे नहीं पता कि उनके साथ हुआ क्या. सब अलग स्टोरी बता रहे हैं इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा किस पर विश्वास करूं और किस पर नहीं.’

जोश में होश खो बैठीं उर्वशी

उर्वशी ने आगे बताया कि वह अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर काफी एक्साइटेड थीं और इसी वजह से उन्होंने बहुत कुछ कह दिया था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म के बारे में इसलिए बार-बार बात करती रही क्योंकि इंटरव्यू उसी को सेलिब्रेट करने के लिए था. मैं अपने पैरेंट्स से बहुत प्यार करती हूं, मेरे लिए वे भगवान की तरह हैं. मैं थोड़ा ज्यादा एक्साइटेड हो गई जो उन्होंने मुझे गिफ्ट्स दिए हम हिंदी में बोलते हैं न जोश में होश खो देना. वही हुआ मेरे साथ.’

क्या है पूरा मामला?

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक इंटरव्यू में जब उर्वशी रौतेला से सैफ के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही गलत हुआ है. अब क्योंकि मेरी फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ कमा लिए हैं और मेरी मां ने मुझे डायमंड की रोलेक्स दी है और पिता ने मि अगला लेख वॉच दी है जो मेरी फिंगर में है, लेकिन हम इसे बाहर ओपनली पहनने में कॉन्फिडेंट नहीं होते. इनसिक्योरिटी होती है कि कोई भी हम पर अटैक कर सकता है. जो भी हुआ वो बहुत गलत हुआ.’

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: ऐसा क्या हुआ ममता कुलकर्णी के साथ कि बन गई किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?

Previous article Mamta Kulkarni: ऐसा क्या हुआ ममता कुलकर्णी के साथ कि बन गई किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?
Next article National Voters Day 2025 : 25 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel