[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Upcoming OTT Release: 27 जनवरी से 2 फरवरी तक OTT पर लगेगा धांसू फिल्मों-सीरीज का मेला, एक नजर जरूर डालें

Upcoming OTT Release: 27 जनवरी से 2 फरवरी तक OTT पर लगेगा धांसू फिल्मों-सीरीज का मेला, एक नजर जरूर डालें

0
Upcoming OTT Release: 27 जनवरी से 2 फरवरी तक OTT पर लगेगा धांसू फिल्मों-सीरीज का मेला, एक नजर जरूर डालें
Upcoming OTT Release This Week

Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं. जनवरी 2025 का आखिरी हफ्ता भी शुरू हो गया है. ऐसे में इस आखिरी हफ्ते को मजेदार और एंटरटेनिंग बनाने के लिए हम आपके लिए 27 जनवरी से 2 फरवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली शानदार मूवीज और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका मूड काफी लाइट हो जाएगा.

द स्टोरी टेलर (The Storyteller)

नेशनल और कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जमकर तारीफें बटोरने के बाद एक्टर परेश रावल की फिल्म द स्टोरी टेलर ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 28 जनवरी यानी आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

द रिक्रूट सीजन 2 (The Recruit Season 2)

द रिक्रूट सीजन 2 एक इंग्लिश स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है जो 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब सीजन 2 के ट्रेलर ने आने वाले सीजन के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड (You Are Cordially Invited)

यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड एक हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे. अब यह फिल्म फाइनली 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

पुष्पा 2 (Pushpa 2)

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 आखिरकार अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही स्ट्रीम होगी.

द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार्स (The Secrets of the Shiledars)

राजीव खंडेलवाल की मच अवेटेड वेब सीरीज द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार्स के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को पहले से ही बढ़ा रखा है. ऐसे में बिना देरी किए अब यह फिल्म 31 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ जाएगी.

आइडेंटिटी (Identity)

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और टोविनो थॉमस की इसी महीने 2 तारीख को रिलीज हुई मलयालम एक्शन ट्रेलर फिल्म आईडेंटिटी अब अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है. यह फिल्म 31 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Dhoom Dhaam Trailer: थोड़ा सा बैंड-बाजा और खूब सारे बारात के साथ रिलीज हुआ ‘धूम धाम’ का ट्रेलर, डिटेल्स पढ़ें

Previous article क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
Next article Bihar Weather: बिहार में इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आज 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel