[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood वेलकम से लेकर एनिमल तक… जल्द आ रहे हैं इन फिल्मों के सीक्वल, जिन्हें देखे बिना आप रह नहीं सकते

वेलकम से लेकर एनिमल तक… जल्द आ रहे हैं इन फिल्मों के सीक्वल, जिन्हें देखे बिना आप रह नहीं सकते

0
वेलकम से लेकर एनिमल तक… जल्द आ रहे हैं इन फिल्मों के सीक्वल, जिन्हें देखे बिना आप रह नहीं सकते

Upcoming Movie Sequels: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी है, यानी कि वह फिल्में जिसे दर्शक देखने से कभी बोर नहीं होते हैं. कुछ फिल्मों की स्टोरी इतनी जबरदस्त होती है तो कुछ एक्शन धांसू होते हैं. वहीं, कुछ फिल्में डराती हैं तो कुछ हंसाती भी हैं. आज हम इन्हीं जॉनर की फिल्मों के सीक्वल की बात करने जा रहे हैं, जिसके लिए दर्शक कभी समय से अपनी नजरे गड़ाए बैठे थे. तो आइए बताते हैं कि किन फिल्मों के सीक्वल जल्द एंट्री लेने वाले हैं.

धड़क 2

साल 2018 में रिलीज हुई धड़क का निर्देशन शशांक खैतान ने किया था. इसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी मधु और पार्थवी की रहती है, जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. लेकिन मधु एक गरीब परिवार का लड़का होता है, जिसकी वजह से पार्थवी के घरवाले नही मानते हैं और उन दोनों को भागना पड़ता है. अब साल 2024 में इसका सीक्वल यानी धड़क 2 आ रहा है. इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में फाइनल हुए हैं. धड़क 2 की कहानी दो प्रेमी की है, जो दिल से तो एक हैं लेकिन जात दोनों की अलग है. धड़क 2, 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी.

भूल भुलैया 3

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया साल 2007 में रीलीज हुई थी. इस फिल्म के हर सीन पर दर्शकों ने तालियों और सीटियों की बौछार की थी. उसके बाद साल 2022 में इसका सीक्वल आया भूल भुलैया 2, जिसमें रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की एंट्री हुई. इन दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. अब बहुत जल्द इसका दूसरा सीक्वल आने वाला है, जिसमें एक बार फिर रूह बाबा और विद्या बालन की एंट्री होने वाली है लेकिन एक तड़के के साथ. वो तड़का है तृप्ति डिमरी. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म वेलकम साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया. इसके बाद साल 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक रिलीज हुआ. जिसमें जॉन अब्राहम और श्रुति हसन लीड रोल में थे. वेलकम बैक के बाद बहुत जल्द इसका दूसरा सीक्वल वेलकम टू द जंगल रिलीज होने वाला है, जिसे अहमद खान डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में दिशा पाटनी, अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकलीन फर्नाडीज और रवीना टंडन जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी.

एनिमल पार्क

साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. इस फिल्म में रश्मिका मदान्ना और रणबीर कपूर लीड रोल में थे. वहीं, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को भी इस फिल्म से एक अलग पहचान मिली. इसके बाद वह नेशनल क्रश बन गई है. मेकर्स ने फिल्म के लास्ट सीन में ही फिल्म के सीक्वल की हिंट दे दी थी. इसके बाद सीक्वल के टाइटल का नाम यानी ‘एनिमल पार्क’ सामने आया था. हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा फिल्म के बारे में हमें और हिंट देंगे.

Previous article मुनाफा कमाने में पीएनबी टॉप पर, 12 सरकारी बैंकों को छोड़ा पीछे
Next article T20 World Cup 2024 में खेला गया पहला सुपर ओवर मैच, नामीबिया ने ओमान को चटाया धूल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel