[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?

0
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फर्स्ट रिव्यू, फोटो - इंस्टाग्राम

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. लंबे समय बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस में खासा क्रेज है.

इस रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है, जो इससे पहले सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर चुके हैं. वहीं कार्तिक और अनन्या, पति पत्नी और वो के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता, अरुणा ईरानी, टीकू तलसानिया और गौरव पांडे जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. ऐसे में दर्शकों के लिए फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसके बाद वे टिकट बुक करने का फैसला कर सकते हैं.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का फर्स्ट रिव्यू

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि यह 2025 की एक क्लासी और एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. म्यूजिक को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है, खासतौर पर गाना ‘हम दोनों’ को. क्रिटिक के मुताबिक फिल्म का दूसरा हाफ और भी ज्यादा मजबूत है और सपोर्टिंग कास्ट ने भी बेहतरीन काम किया है. उन्होंने फिल्म को 4 स्टार्स दिए हैं.

इस रिव्यू से साफ है कि रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Image 291
Sacnilk advance booking report

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर 3 बजे तक फिल्म के 3562 शोज के लिए 61,171 टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 2.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग 3.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, रात तक फाइनल आंकड़े सामने आ जायेंगे.

यह भी पढ़ें- Mysaa First Glimpse: खून से सना चेहरा, हाथ में राइफल- मैसा के पहले ग्लिम्प्स में दिखा रश्मिका मंदाना का नया और दमदार लुक

Previous article Delhi Metro: केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दी, 12015 करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी नई लाइन
Next article एक लग्जरी गाड़ी व टेंपो से 132 लीटर शराब बरामद, चार गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel