[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: ‘धुरंधर’ के शोर में दब तो नहीं गई कार्तिक-अनन्या की फिल्म? एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने खोले पत्ते

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: ‘धुरंधर’ के शोर में दब तो नहीं गई कार्तिक-अनन्या की फिल्म? एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने खोले पत्ते

0
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: ‘धुरंधर’ के शोर में दब तो नहीं गई कार्तिक-अनन्या की फिल्म? एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने खोले पत्ते
4,086 तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी मच-अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स छुट्टियों के सीजन का पूरा फायदा उठाने की रणनीति के साथ फिल्म को उतार रहे हैं.

जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही रणवीर सिंह की धुरंधर का दबदबा बना हुआ है, वहीं अब ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है, जिसने शुरुआती आंकड़ों में ठीक-ठाक रफ्तार पकड़ ली है. आइए आपको पूरी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट बताते हैं.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Image 276
Tu meri main tera main tera tu meri advance booking report

SACNILK की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजे तक फिल्म के 934 शोज के लिए 4,823 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. इसके साथ ही एडवांस बुकिंग से फिल्म ने करीब ₹54.41 लाख की कमाई कर ली है. हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और रिलीज डेट के करीब आते-आते इसमें अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

CBFC सर्टिफिकेशन और रन टाइम

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल रनटाइम 145 मिनट 41 सेकंड (करीब 2 घंटे 25 मिनट) है.

स्टार कास्ट, क्रू और म्यूजिक

इस रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है, जिन्होंने इससे पहले सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ काम किया था. वहीं, कार्तिक और अनन्या, पति पत्नी और वो के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता, अरुणा ईरानी, टीकू तलसानिया और गौरव पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं. म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर हितेश सोनिक ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: सीट बेल्ट बांध लीजिए, हॉकिन्स की आखिरी जंग से लेकर नागिन के नए अवतार तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा एंटरटेनमेंट का महाधमाल

Previous article कोढ़ा थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Next article झझवां स्थित ट्राॅमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव, इलाज पर संकट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel