[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhadak 2 में काम करने पर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी परीक्षा लें…

Dhadak 2 में काम करने पर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी परीक्षा लें…

0
Dhadak 2 में काम करने पर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी परीक्षा लें…
Dhadak 2 Box Office Collection Day 5

Dhadak 2: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘धड़क 2’ का ट्रेलर बीते दिन 11 जुलाई को लॉन्च हो चुका है और इसे लेकर दर्शकों में मिला-जुला उत्साह देखने को मिला है. फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और इसे 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह करण जौहर की चर्चित ‘धड़क’ फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त है, जो इस बार और भी गहरी सामाजिक परतों को छूती नजर आएगी.

इस बीच एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

फिल्म को लेकर क्या बोलीं तृप्ति डिमरी?

ट्रेलर लॉन्च के दौरान तृप्ति डिमरी ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “धड़क 2 कोई आम लव स्टोरी नहीं है, यह एक बेहद खास और चुनौतीपूर्ण फिल्म है. मैं हमेशा ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं जो एक एक्टर के तौर पर मेरी परीक्षा लें.” उन्होंने निर्देशक शाजिया इकबाल के साथ काम करने को एक क्रिएटिव और इमोशनल जर्नी बताया.

फिल्म की कहानी क्या है?

‘धड़क 2’ दो अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखने वाले एक प्रेमी जोड़े की कहानी है, जो न सिर्फ प्यार बल्कि पहचान, पावर और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों से भी जूझते हैं. फिल्म की पृष्ठभूमि ग्रामीण भारत है, जहां उत्पीड़ित जातियों के साथ होने वाले अन्याय को भी दिखाया गया है. यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं, बल्कि सोशल रिफ्लेक्शन भी है.

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म के निर्देशक शाजिया इकबाल हैं और प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा, प्रगति देशमुख हैं.

धड़क 2 देशभर के सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म न सिर्फ युवाओं को रोमांस से जोड़ेगी, बल्कि समाज को एक सोचने पर मजबूर करने वाला संदेश भी देगी.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Trailer X Review: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस बोले- जबरदस्ती का सीक्वल…

Previous article Sawan 2025 की शुरुआत में शिव भक्तों की भीड़, गूंजा हर-हर महादेव
Next article Sawan 2025: पटना से बाबा धाम और सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, देवघर के लिए सीधी बस सेवा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel