[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Toxic: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव?

Toxic: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव?

0
Toxic: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव?
टॉक्सिक का नया पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Toxic: फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में एक्टर यश का बिल्कुल अलग अंदाज सामने आया है. इस बार उनका क्लीन-शेव अवतार देखने को मिला है, जो फिल्म की डार्क और खतरनाक कहानी की ओर इशारा करता है. पोस्टर पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

टिकट के रोल में दिखेंगे यश

फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन के पोस्टर में टिकट नाम का किरदार सामने लाया गया है, जिसे यश ही निभा रहे हैं. यश क्लीन-शेव में दिख रहे हैं. इससे साफ हो गया है कि फिल्म में उनका एक और प्रभावशाली लुक दर्शकों को देखने मिलेगा. पहले जारी किए गए राया लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी थी. अब टिकट का खुलासा इशारा कर रहा कि कहानी में यश डबल रोल में दिखेंगे.

यूजर्स कर रहे ये कमेंट

पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, डबल एक्टिंग. एक यूजर ने लिखा, दुनिया यश बॉस का इलाका है. एक यूजर ने लिखा, यश छा गए. एक यूजर ने लिखा, 19 मार्च को तहलका मचेगा. एक यूजर ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा यश.

Image 215
Toxic: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव? 3

किस दिन होगी फिल्म रिलीज?

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसी दिन रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से इसका सीधा मुकाबला होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने क्रमशः केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है. यह फिल्म मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में लिखी और फिल्माई गई है. साथ ही इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में डब कर देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़ें- क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? रोम में मना रही छुट्टियां

Previous article सर्दियों के जैकेट ऐसे करें साफ, दिखेगा नया जैसा
Next article KHxRK Promo: रजनीकांत और कमल हासन की धमाकेदार वापसी, फैंस हुए दीवाने
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel