[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood भारत की ये 4 साइको थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा

भारत की ये 4 साइको थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा

0
भारत की ये 4 साइको थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देखकर आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा

Top Hindi Psycho Thriller Films: अगर आप भी एक तरह की फिल्में देखकर ऊब चुके हैं और नए जॉनर की फिल्म देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए आज साइको थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आएं हैं, जिसमें कूट-कूटकर सस्पेंस भरा हुआ है. इसे समझते-समझते आपके दिमाग के पुर्जे हिल जाएंगे और आप गूगल बाबा के चक्कर काटते फिरेंगे. आइए जानते हैं इनके नाम.

नो स्मोकिंग

नो स्मोकिंग का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, आयशा टाकिया, और परेश रावल हैं. इस फिल्म की कहानी एक के नाम के व्यक्ति की है, जो स्मोकिंग की लत छुड़ाने के लिए रिहैबिलेशन सेंटर जाता है. उसे वहां से रिहा कर दिया जाता है, जब वह 21 लाख का चेक जमा करता है. अजीब बात यह रहती है कि के को रिहा करते वक्त यह धमकी दी जाती है कि अगर वह फिर से अगर स्मोक करता है तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी.

ऑ फिल्म साइंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है. यह साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें मुख्य भूमिका काजल अग्रवाल, नित्या मेनन, रवि तेजा, मुरली शर्मा समेत कई एक्टर्स निभा रहे हैं. ऑ की कहानी एक महिला की है, जो मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर नामक बीमार से ग्रसित है. इस बीमारी की वजह से वह अपनी जिंदगी के अलग-अलग मुसीबतों में फस जाती है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read रॉम-कॉम फिल्मों से हो चुके हैं बोर? तो देखें ओटीटी की ये 5 थ्रिलर मिस्ट्री फिल्में, हालत खराब कर देंगी

चुरुली

चुरूली का निर्देशन लिजो जोस पेलिसरी ने किया है. यह हॉरर साइंस फिक्शन फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी दो अंडरकवर पुलिस अधिकारी की है, जो मुजरिम को पकड़ने के लिए चुरुलि गांव पहुंच जाते हैं. वहां जाकर वह बहुत सी अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करते हैं.

लूसिया

पवन कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म लूसिया साल 2013 में रिलीज हुई थी. यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सिनेमा हॉल में काम करने वाले व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो इनसोम्निया नाम की बीमारी से जूझता है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब वह व्यक्ति एक दवाई खरीद लेता है, जिससे उसे अजीब से दृश्य दिखने शुरू हो जाते हैं.

Previous article दुबई के लोग खा रहे हैं मुजफ्फरपुर का करेला, 110 से 120 रुपए किलो बिक रहा
Next article Aaj Ka Love Rashifal 11 June 2024: आज आपके पार्टनर और जीवनसाथी के साथ होगा झगड़ा, जानें कैसी रहेगी आपका लव लाइफ
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel