[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे बड़ा धमाका? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे बड़ा धमाका? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

0
टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे बड़ा धमाका? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Tiger Shroff-Vidyut Jammwal

Tiger Shroff-Vidyut Jammwal: बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं. दोनों एक्टर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. अगर यह जोड़ी किसी फिल्म में साथ आती है, तो दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और स्टंट्स का डबल डोज देखने को मिल सकता है.

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में दोनों एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर पर लिखा था, “दो लीजेंड, एक एपिक शोडाउन.” इसके साथ ही “टाइगर वर्सेस विद्युत” भी लिखा नजर आया.

Image 419
टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे बड़ा धमाका? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट 3

पोस्टर में दोनों सितारों का दमदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि पोस्ट में फिल्म या प्रोजेक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है.

टी-सीरीज से जुड़ सकता है प्रोजेक्ट

पोस्टर में यह भी बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज प्रस्तुत करेगा. इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा शुरू हो गई कि दोनों स्टार्स किसी बड़े एक्शन प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं.

हाल ही में टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को टी-सीरीज ऑफिस के बाहर भी देखा गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों किसी नई फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

एक्शन के लिए मशहूर हैं दोनों स्टार

टाइगर श्रॉफ ने ‘बागी’ फ्रैंचाइजी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके स्टंट्स और फिटनेस को दर्शक काफी पसंद करते हैं. वहीं विद्युत जामवाल भी ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं.

अगर दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आते हैं, तो यह एक्शन फिल्मों के फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ पिछली बार ‘बागी 4’ में नजर आए थे. वहीं विद्युत जामवाल जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखाई देंगे. अब फैंस को इंतजार है कि दोनों स्टार्स अपने इस नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कब करते हैं.

यह भी पढ़ें: ईद पर सलमान खान का बड़ा तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ हुआ रिलीज

Previous article छुट्टी के बाद शेयर बाजार में आया जोश, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी जबरदस्त तेजी
Next article खगड़िया में चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने बनाया फसल सुरक्षा बांध, हजारों एकड़ खेती को मिलेगी राहत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel