[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood थिएटर में इस हफ्ते धमाका, रिलीज हो रही हैं रोमांस, कोर्टरूम और हिस्टोरिकल फिल्में

थिएटर में इस हफ्ते धमाका, रिलीज हो रही हैं रोमांस, कोर्टरूम और हिस्टोरिकल फिल्में

0
थिएटर में इस हफ्ते धमाका, रिलीज हो रही हैं रोमांस, कोर्टरूम और हिस्टोरिकल फिल्में
19 से 20 फरवरी थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

Theatre Releases This Week: फरवरी का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तीन बड़ी और अलग-अलग जॉनर की हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं. रोमांस, कोर्टरूम ड्रामा और हिस्टोरिकल बैटल- इस हफ्ते सब कुछ है. चाहे आप प्यार भरी कहानी देखना पसंद करें, सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में या इतिहास की रोमांचक लड़ाइयों की झलक, हर दर्शक के लिए इस हफ्ते कुछ खास है. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर – 19 फरवरी 2026

वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जो साल 1665 में सेट है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बहादुर मुरारबाजी देशपांडे ने अपने 700 एलीट मराठा सैनिकों के साथ दिलेर खान से लड़ाई लड़ी.

भाऊसाहेब अरेकर की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में अंकित मोहन, सौरभ राज जैन, संतोष जुवेकर, तनिषा, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सज्जाद डेलाफ्रूज़, हरीश दुधाड़े और इलाक्षी मोरे मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 19 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इतिहास प्रेमियों के लिए खास मजा लेकर आ रही है.

दो दीवाने सहर में – 20 फरवरी 2026

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में एक इम्परफेक्ट कपल की परफेक्ट लव स्टोरी है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो अलग-अलग लोग, एक अपने प्रोनंसिएशन में दिक्कत वाला और दूसरा दुनिया बदलने का सपना देखने वाला, अपनी अनोखी और मजेदार यात्रा में प्यार में पड़ते हैं.

जी स्टूडियोज, रेनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस की प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. मेकर्स का कहना है, “हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी खूबसूरत भी होती हैं!”

अस्सी – 20 फरवरी 2026

तापसी पन्नू एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रही हैं. अस्सी फिल्म देश में बढ़ते रेप मामलों पर रोशनी डालती है और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई दिखाती है. फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा नजर आएंगे.

यह कोर्टरूम ड्रामा भी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी.

यह भी पढ़ें: मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें

Image 141
Previous article भ्रमण के लिए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा आदिवासी मुंडा समुदाय का दल
Next article प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए एमएल आर्य कॉलेज की टीम का स्वागत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel